फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   forwarding Offensive photos and videos of girls on whatsapp and social media can land you in jail know law

Agra News: सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने से पहले जान लें ये बातें, एक गलती से हो सकती है जेल

Fri, 23 Sep 2022 08:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 08:00 AM IST
सार

धार्मिक या किसी क्षेत्र विशेष या समूह की भावनाओं को भड़काने या उनके प्रति घृणा फैलाने वाले संदेश को शेयर नहीं करें। कई बार मैसेज फर्जी होते हैं। उन्हें बढ़ा चढ़ा कर वायरल किया जाता है।

विज्ञापन
forwarding Offensive photos and videos of girls on whatsapp and social media can land you in jail know law
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोशल मीडिया पर युवतियों के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो, उनकी निजी जानकारी और उनके बारे में संदेश शेयर करना भारी पड़ सकता है। इस तरह के मामलों को साइबर बुलिंग कहा जाता है। पुलिस शिकायत मिलने पर न सिर्फ केस दर्ज करेगी, बल्कि जेल भी जाना पड़ सकता है। चंडीगढ़ की घटना के बाद साइबर सेल लोगों के लिए सलाह (एडवाइजरी) जारी की है। 
विज्ञापन


अमूमन लोग सोशल मीडिया पर आने वाले संदेश, वीडियो और फोटो को शेयर कर देते हैं। फिर चाहें वो किसी की निजी जानकारी हो या फिर आपत्तिजनक। कई बार वायरल संदेश को भी शेयर कर दिया जाता है, जिससे समाज या किसी क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन जाती है। कई बार लोग युवक और युवतियों के फोटो और वीडियो भी शेयर कर देते हैं। 
विज्ञापन

यह है साइबर बुलिंग

किसी व्यक्ति को मोबाइल फोन, कंप्यूटर आदि के इस्तेमाल से सोशल मीडिया या फिर सीधे तौर पर आपत्तिजनक कंटेंट जैसे फोटो, वीडियो, मैसेज और ईमेल भेजना या शेयर करना। फोटो और वीडियो को बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर साझा करना, जिससे व्यक्ति को सामाजिक, शारीरिक और मानसिक रूप से क्षति पहुंचे। यह साइबर बुलिंग या ऑनलाइन बुलिंग कहलाता है। यह साइबर अपराध अधिकतर महिलाओं के साथ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हो सकती है कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, महिलाओं के मामले में 354ए, 354सी, 354डी, 500, 509, 294, 504 आईपीसी, 66सी, 66ई, 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  गलत संदेश को फोटो के साथ शेयर किया जाता है। फोटो देखने पर तुरंत विश्वास नहीं करना चाहिए। 
  अगर, किसी संदेश पर संदेह हो रहा है, उसकी वास्तविकता पता नहीं चल पा रही है। उस संदेश के बारे में गूगल पर खोज करनी चाहिए। अगर, वो संदेश ठीक होगा तो गूगल पर भी किसी न किसी वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।

  धार्मिक या किसी क्षेत्र विशेष या समूह की भावनाओं को भड़काने या उनके प्रति घृणा फैलाने वाले संदेश को शेयर नहीं करें। कई बार मैसेज फर्जी होते हैं। उन्हें बढ़ा चढ़ा कर वायरल किया जाता है।
  किसी भी चौंकाने वाले संदेश को बिना सोचे समझे, उसकी वास्तविकता पता किए बगैर शेयर नहीं करना चाहिए।
  किसी तरह की विवादित खबरों को एडिट करके संदेश के रूप में भेजा जा सकता है। इस पर तुरंत विश्वास नहीं करना चाहिए।
(साइबर सेल से मिली जानकारी के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed