फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   forty eight people were fined who stained beauty of city in Agra

'मैं पीकू नहीं हूं': खिंचाई सेल्फी, बोले-दोबारा नहीं करूंगा गलती, खुले में पेशाब करने व थूकने पर भरा जुर्माना

Wed, 01 Mar 2023 09:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 09:08 PM IST
सार

आगरा में खुले में पेशाब करने और थूकने वालों की खैर नहीं। नगर निगम ऐसे लोगों से जुर्माना वसूल रहा है। बुधवार को 48 लोग शहर को गंदा करते पाए गए। इस पर सभी से जुर्माना वसूला गया। 

विज्ञापन
forty eight people were fined who stained beauty of city in Agra
सड़क में थूकने पर भरना पड़ा जुर्माना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में शहर की खूबसूरती पर दाग लगाने वाले 48 लोग बुधवार को पकड़े गए। खुले में पेशाब करने और सड़क व दीवार पर थूकने वालों से 11,750 रुपये जुर्माना वसूला गया। पकड़े गए लोगों ने 'मैं पीकू नहीं हूं', इसकी सेल्फी खिंचाते हुए भविष्य में दोबारा सार्वजनिक स्थल पर नहीं थूकने की शपथ ली।
विज्ञापन


नगर निगम ने गुटका या पान खाकर इधर-उधर थूकने वालों के विरुद्ध पीकू अभियान शुरू किया है। बुधवार को 26 स्वच्छता निरीक्षकों ने खेरिया मोड़, ईदगाह बस स्टैंड, अवंतीबाई चौराहा, माल रोड, फतेहाबाद रोड, सेल्फी पॉइंट, शिल्पग्राम, यमुना किनारा और एमजी रोड पर अभियान चलाया। सड़क, डिवाइडर और दीवारों पर थूकते हुए 47 लोग पकड़े गए। एक व्यक्ति खुले में पेशाब करते पकड़ा गया।
विज्ञापन

500 रुपये तक लगाया जा रहा जुर्माना

अपर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने बताया कि 48 लोगों से 11,750 रुपये का जुर्माना वसूला है। पकड़े गए लोगों ने भविष्य में दोबारा सार्वजनिक स्थलों पर नहीं थूकने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि थूकने पर 250 रुपये, खुले में पेशाब करते पकड़े जाने पर 50 से 500 रुपये और सार्वजनिक स्थल पर गंदगी करने, कूड़ा फेंकने पर 500 रुपये तक जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन में पकड़े 250 से अधिक पीकू

नगर निगम ने पिछले सात दिनों में 250 से अधिक पीकू यानी पीक करने वाले लोगों को पकड़ा है। करीब 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। जी-20 देशों के दौरे पर शहर में दीवारों पर रंगाई-पुताई, सफाई और चित्रकारी कराई गई थी। स्वच्छ शहर की खूबसूरती पर दाग लगाने वालों के विरुद्ध नगर निगम ने 28 टीमें शहर में धरपकड़ के लिए लगा रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed