{"_id":"60696ce98ebc3ee64703bbd6","slug":"forms-to-be-fill-by-april-16-for-the-main-examination-of-university-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए 16 अप्रैल तक भरे जाएंगे फॉर्म, प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए 16 अप्रैल तक भरे जाएंगे फॉर्म, प्रक्रिया शुरू
Sun, 04 Apr 2021 01:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2020-21 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर के संस्थागत और भूतपूर्व छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया तीन अप्रैल से शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर 16 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। वेबसाइट पर लिंक दे दिया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार की ओर से शनिवार को मुख्य परीक्षा का फॉर्म भरे जाने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई। स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में नए प्रवेश वाले छात्र-छात्राओं को विवि के वेब रजिस्ट्रेशन संख्या से परीक्षा फॉर्म भरना है।
विज्ञापन
वहीं स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छत्र-छात्राओं को पूर्व में आवंटित किए गए अनुक्रमांक से परीक्षा फॉर्म भरना है। विवि प्रशासन अप्रैल अंत तक या मई के पहले हफ्ते में मुख्य परीक्षाएं शुरू कराने की तैयारी में है। जिससे जुलाई से नया सत्र शुरू हो सके।
विज्ञापन