फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former women office bearers of Hindu Mahasabha against whom six cases are registered Police arrested

UP: हिंदू महासभा की पूर्व महिला पदाधिकारी, जिनके नाम दर्ज हैं छह केस; ऐसे कारनामे...जानकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 30 Jun 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 10:09 AM IST
सार

आगरा के थाना एत्माद्दौला में हिंदू महासभा की पूर्व महिला पदाधिकारी के खिलाफ चौथ वसूली का केस दर्ज हुआ, जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। 
 

विज्ञापन
former women office bearers of Hindu Mahasabha against whom six cases are registered Police arrested
मीना दिवाकर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दाैला पुलिस ने चाैथ मांगने के मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा की पूर्व पदाधिकारी मीना दिवाकर को गिरफ्तार किया। पुलिस काफी समय से तलाश में लगी थी। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मौत का सन्नाटा: एक-एक कर उठीं चार अर्थियां, चीत्कार ने चीरा कलेजा; पूरा गांव रो पड़ा...फिर पुलिस ने दिया कंधा
विज्ञापन







 

शराब के ठेके से वसूली
सुशील नगर, एत्माद्दाैला निवासी सोनू के मार्केट में शराब के ठेके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 अप्रैल को अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, मनीष पंडित, बबलू वर्मा, मीरा राठाैर, रजनी और मीना दिवाकर आईं। सभी 1 लाख रुपये की मांग करने लगे। कहा कि अगर, रुपये नहीं दिए तो शराब के ठेके नहीं चलने देंगे। उन्होंने डर से 50 हजार रुपये दे दिए। 19 अप्रैल को आरोपी फिर से आए। दो दुकान के बदले 1 लाख रुपये की मांग की। बात नहीं मानने पर मंदिर का बहाना कर धरना देने की धमकी दी। मामले में सोनू की शिकायत पर थाना एत्माद्दाैला में चाैथ मांगने की धारा में केस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें -  आगरा में बारिश से बुरा हाल: हाईवे से लेकर प्रमुख सड़कें तक जलमग्न, घरों-दुकानों में भरा पानी...तस्वीरें


 

मीना की तलाश में थी पुलिस
पुलिस ने पूर्व में संजय जाट, मनीष पंडित, बबलू वर्मा, मीरा राठाैर, रजनी को जेल भेजा था। मीना दिवाकर की तलाश की जा रही थी। रविवार को दबिश देकर उनको भी गिरफ्तार कर लिया। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि मीना दिवाकर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष थीं। उनके खिलाफ 6 केस दर्ज हैं। इस मामले में भी तलाश की जा रही थी।

ये भी पढ़ें -   UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वो गलती, जिसकी वजह से हो रहे हादसे...सबसे ज्यादा युवाओं की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed