फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Union Minister Santosh Gangwar addressed the BJP prabuddh sammelan in agra

आगरा: प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले संतोष गंगवार- 2022 तक हर परिवार के पास होगा अपना मकान

Sun, 12 Sep 2021 10:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Sep 2021 10:51 PM IST
सार

आगरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि प्रबुद्धजनों का दायित्व है कि वह केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों को आमजन तक पहुंचाएं। अपनी जिम्मेदारी को महसूस करें और मजबूती के साथ आगे बढ़े। 

विज्ञापन
Former Union Minister Santosh Gangwar addressed the BJP prabuddh sammelan in agra
प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित छावनी विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि सन 2022 तक देश में कोई ऐसा परिवार नहीं रहेगा, जिसके सिर पर छत न हो। सभी के पास उसका मकान होगा। उन्होंने ने कहा कि प्रबुद्धजनों का दायित्व है कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों को आमजन तक पहुंचाएं। 

विज्ञापन


एसपी सिंह बघेल ने बीमा योजनाओं की जानकारी दी
प्रबुद्ध सम्मेलन में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गईं बीमा योजनाओं के बारे में जानकारी दीं। कहा कि योजनाओं के महत्व को समझें, यदि आपके द्वारा किसी एक व्यक्ति को भी इसका लाभ मिले तो यह बड़ी उपलब्धि होगी। राज्यमंत्री जीएस धर्मेश ने अपने क्षेत्र में कराए कार्यों की जानकारी दी।  
विज्ञापन


प्रबुद्ध सम्मेलन में सुधीर राठौर, रश्मि सिंह, महेश शर्मा, सुभानु गुप्ता, मयंक माहेश्वरी, योगेश त्यागी, राहुल वैद्य, विजय गौड़, हेमेंद्र शर्मा, अशोक चौबे, मोर सिंह लोधी, सिद्धू राठौर, जगदीश पचौरी, धर्मवीर लोधी, भोला पंडित, आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय, पर्यटन उद्यमी प्रहलाद अग्रवाल, राकेश चौहान आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार में जीवन व सम्मान है सुरक्षित: जयवीर
शमसाबाद में भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को पूर्व पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रत्येक व्यक्ति का जीवन और सम्मान सुरक्षित है। हर आम आदमी की जरूरत वाले विकास कार्य कराए जा रहे हैं। भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा, प्रदीप भाटी, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, उदयप्रताप सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed