फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former Union Minister Salman Khurshid targeted BJP during deliver message of Rahul Gandhi Padayatra in mathura

'सलमान के नाम से तकलीफ है या राम से' : मथुरा में सलमान खुर्शीद बोले- हम भाजपा कि स्क्रिप्ट पर नहीं चलते हैं

Thu, 29 Dec 2022 08:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 08:04 PM IST
सार

श्री कृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण पर बोलते हुए कहा कि अदालत ने अभी अमीन रिपोर्ट का आदेश किया है लेकिन सर्वे और अमीन रिपोर्ट में अंतर होता है। कोर्ट जो भी निर्देश देगा, उस पर पालन होगा।
 

विज्ञापन
former Union Minister Salman Khurshid targeted BJP during deliver message of Rahul Gandhi Padayatra in mathura
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी पदयात्रा का संदेश देने आए कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'भाजपा को सलमान के नाम से तकलीफ है कि राम के नाम से। भगवान राम का नाम मैंने लिया है, मैं गर्व से कहता हूं कि भगवान राम का नाम मैंने लिया। श्रीकृष्ण का नाम भी मैं ले सकता हूं।' मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपना मजहब कुछ भी, परंतु एक देश और भारतीयता की भावना व आस्था भी है। देश में जो लोग बहुसंख्यक हैं, उनकी आस्था का सम्मान मैं करूं तो किसी को ठेस क्यों लगती हैं। सम्मान करने को भी वह अपमान मानते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सम्मान के जो शब्द हैं मैं शब्द इस्तेमाल करूंगा, लेकिन वह मुझे यह न बताएं कि तुम भगवान से संबंधित नहीं हो सकते। भगवान सबके हैं, ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दें भगवान। यह सीख हमें किसने सिखाई महात्मा गांधी ने, हम उसी सीख पर चलते हैं। जो स्क्रिप्ट भाजपा की है उस पर हम नहीं चलते हैं। मुझे गर्व है कि मैंने भगवान राम का नाम लिया, मैंने भगवान राम की जीवनी से प्रेरित होकर ये कहा कि जैसे उनका संदेश खड़ाऊं से जाता था, उसी प्रकार अपने  नेता का संदेश खड़ाऊं से लेकर आया हूं। उन्होंने अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने के प्रश्न पर कहा कि क्या उन्होंने अयोध्या में हमारे नेताओं को किसी ने बुलाने का प्रयास किया। हम तो कहते थे कि बैठकर समझौता कर लो भाई लेकिन बैठकर समझौता नहीं हुआ। जब निर्णय आया सुप्रीम कोर्ट का तो हमने वह निर्णय स्वीकार किया। 
विज्ञापन


श्री कृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण पर बोलते हुए कहा कि अदालत ने अभी अमीन रिपोर्ट का आदेश किया है लेकिन सर्वे और अमीन रिपोर्ट में अंतर होता है। कोर्ट जो भी निर्देश देगा, उस पर पालन होगा। मैं नहीं कह सकता हूं कि मथुरा के लोग भी चाहते हैं कि सौहार्द्र बना रहे। मंदिर-मस्जिद का झगड़ा न हो, मथुरा के लोग चाहते हैं कि गंगा जमुनी तहजीब बनी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed