{"_id":"6acab29d3c56d087fa0bd8c7","slug":"former-state-secretary-anita-chahar-has-resigned-from-the-rld-agra-news-c-25-agr1067-1182625-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पूर्व प्रदेश सचिव अनीता चाहर ने रालोद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पूर्व प्रदेश सचिव अनीता चाहर ने रालोद से दिया इस्तीफा
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी की आगरा में प्रस्तावित रैली से ठीक दो दिन पहले पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की पुरानी व वरिष्ठ महिला नेता और पूर्व प्रदेश सचिव अनीता चाहर ने रालोद की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है।
अनीता ने अपने त्यागपत्र में पार्टी छोड़ने के पीछे के कारणों को स्पष्ट किया है। उन्होंने लिखा कि रालोद में उन्हें क्षेत्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं, जिसके लिए वह पार्टी नेतृत्व की आभारी हैं। कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें संगठन के भीतर लगातार उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा, जिला संगठन में भी भारी आपसी मतभेद और गुटबाजी हावी थी।
उन्होंने इन समस्याओं से शीर्ष नेतृत्व को कई बार अवगत कराया, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया, जिससे आहत होकर उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया। यह इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब सोमवार को आगरा में जयंत की बड़ी रैली प्रस्तावित है।
विज्ञापन
पार्टी आगामी चुनावों में सहयोगी दल भाजपा से कम से कम दो सीटें हासिल करने की रणनीति बनाने में जुटी हुई है। रैली से ठीक पहले वरिष्ठ महिला नेता के इस कदम से जिले के राजनीतिक गलियारों और पार्टी संगठन में भारी खलबली मच गई है।