फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former state president of SP Backward Class Cell participated in Jan Panchayats

Agra News: सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने जन पंचायतों में लिया भाग

Sat, 03 Feb 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 03 Feb 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Former state president of SP Backward Class Cell participated in Jan Panchayats
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने जन पंचायतों में लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में 26 जनवरी से पीडीए पखवाड़ा चलाया जा रहा है। शनिवार को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लौटनराम निषाद ने मैनपुरी सदर विधान सभा के कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय ही समाजवादी आंदोलन का मूल मंत्र है। उन्होंने जनता से लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील की।
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के गांव सोनई, मनौना, रीठपुरा, अलुपुरा आदि में आयोजित जन पंचायतों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा से सामाजिक न्याय, समता, समानता, भाईचारा की लड़ाई लड़ी है। सामाजिक न्याय सदैव से समाजवादी आंदोलन का मूलमंत्र रहा है। सभी समाजवादी आंदोलन के नेताओं का निर्विवाद और आम सहमति से यह मानना रहा है कि जो समाज आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा है,उसे विशेष अवसर प्रदान कर समाज और विकास की मुख्य धारा में लाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही पीडीए जनपंचायत के बारे में कहा कि पीडीए एक ऐसा जन आंदोलन है, जिसका उद्देश्य समाज के पिछड़े, दलित, शोषित और वंचितों को उनके हक अधिकार के प्रति जागरूक करना और भाजपा सरकार की दलित और पिछड़ा विरोधी नीतियों से आगाह करना है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सुरेश यादव, देवेंद्र सिंह, सेक्टर प्रभारी अमित सिंह, महेंद्र कश्यप, गोपालदास लोधी, डॉ.राधाकृष्ण कश्यप, बबलू पाल, आशू वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed