फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former SP MLA Rameshwar Singh Yadav sent to jail etah up news

Etah: सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव भेजे गए जेल, आगरा से हुई थी गिरफ्तारी, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 10 Jun 2022 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 10:15 AM IST
सार

एटा के सपा नेता अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को गिरफ्तार किया था। आज सुबह उन्हें गैंगस्टर एक्ट कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। 
 

विज्ञापन
Former SP MLA Rameshwar Singh Yadav sent to jail etah up news
कड़े सुरक्षा घेरे के बीच सपा विधायक की कोर्ट में हुई पेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के सपा नेता अलीगंज पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को शुक्रवार सुबह पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। उनके अधिवक्ता ने न्यायालय में पुलिस के गैंगचार्ट को फर्जी बताया। इस दौरान न्यायालय के बाहर उनके कई समर्थक और सपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन


सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर कोतवाली नगर में 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बृहस्पतिवार शाम को रामेश्वर सिंह यादव को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कोतवाली देहात लाया गया। रात में पुलिस अभिरक्षा में उन्हें यहीं रखा गया। बता दें 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट के तहत उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। तबसे वह फरार चल रहे थे। उनके आवासों और प्रतिष्ठानों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव से पहले ही सपा के पूर्व विधायक और उनके भाई पूर्व जिपं अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई थी, जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बनने के बाद उन पर शिकंजा कस दिया गया। जमीनों पर अवैध रूप से कब्जे करने के कई मुकदमे उनके खिलाफ लिखे गए। वहीं दोनों भाइयों पर 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसमें रामेश्वर सिंह को गैंग लीडर और जुगेंद्र सिंह को गिरोह का सक्रिय सदस्य दर्शाया गया।

नहीं हो सकी थी गिरफ्तारी

इसके बाद से दोनों सपा नेताओं के ठिकानों पर पुलिस की दबिश का सिलसिला शुरू हो गया। लेकिन दोनों नेता न तो गिरफ्तार हुए और न ही अदालत में ही हाजिर हुए। इसे लेकर 31 मई को गैंगस्टर अधिनियम न्यायालय से उनके विरुद्ध धारा 82 के तहत कुर्की कार्रवाई के नोटिस जारी कर दिए गए। जो दोनों नेताओं के एटा और जैथरा स्थित आवास व प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा कराए गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने रामेश्वर सिंह को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद एटा लाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी सपा नेता को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed