फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former Pradhan shot second wife woman in critical condition

UP: एटा में पूर्व प्रधान ने दूसरी पत्नी को मारी गोली, प्रेम विवाह हुआ था; महिला की हालत गंभीर

Fri, 18 Aug 2023 04:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 04:11 PM IST
सार

एटा के थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव रामनगर में शुक्रवार की दोपहर पूर्व  प्रधान ने दूसरी पत्नी को गोली मार दी। घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे आगरा रेफर किया गया है। 
 

विज्ञापन
former Pradhan shot second wife woman in critical condition
घायल महिला का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले के थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव राम नगर में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे पूर्व प्रधान ने दूसरी पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने पर गोली मारने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


गांव राम नगर निवासी रवीना (35) को गोली मारी गई है।  गोली पेट में लगने के चलते महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के भाई रामौतार निवासी नगला सेवा कोतवाली देहात ने बताया कि बहन से किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर पूर्व प्रधान रामू ने हत्या करने के इरादे से गोली मारी है। डॉक्टर स्थिति नाजुक बता रहे हैं। पेट में गोली फंसी होने की बात कही जा रही है। आगरा में ऑपरेशन के बाद गोली निकलने की बात डॉक्टर कह रहे हैं।
विज्ञापन


 वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पहली पत्नी ऊषा देवी से एक बेटी थी। इसके बाद रामू ने रवीना से प्रेम विवाह किया था। इससे एक बेटी और बेटा हैं।  घायल महिला का कहना है पति आए दिन मारपीट करता है। करीब एक वर्ष से दिल्ली में रहकर चालक का काम करने लगा था। वहां से छह अगस्त को ही आया और फिर से प्रताड़ित करने लगा। शुकवार को बहुत ही छोटी सी बात पर गोली मारी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, इसी बात को लेकर गोली मारी गई है। आरोपी मौके से फरार है, अभी तक तहरीर नहीं आई है। परिजन महिला को इलाज के लिए आगरा ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed