फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former mp tej pratap yadav says bjp leaders created fake cases

अनुसूचित जाति की किशोरी से छेड़खानी पर गरमाई राजनीति, तेजप्रताप ने भाजपा पर लगाये यह आरोप

Fri, 04 Oct 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 04 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
former mp tej pratap yadav says bjp leaders created fake cases
पूर्व सपा सांसद तेजप्रताप सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता पुलिस पर दबाव बनाकर झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे पूर्व सांसद तेजप्रताप ने यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बरनाहल में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में उन्हें निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का भरोसा मिला है। वह एक प्रतिनिधि मंडल भी पीड़ित परिवार से मिलने भेजेंगे।
विज्ञापन


बरनाहल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ छेडख़ानी व मारपीट की घटना के बाद भाजपाइयों द्वारा थाने में हंगामे का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है।
विज्ञापन


इस मामले में भाजपाइयों ने भी पीड़ित पक्ष के खिलाफ पुलिस पर दबाव बनाकर डकैती का मामला दर्ज कराया है। वहीं गुरुवार को बसपाइयों के साथ पीड़ित परिवार के लोग व ग्रामीण गलत मामला दर्ज कराए जाने की शिकायत करने पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने भी मुलाकात की। करीब आधा घंटा तक चली वार्ता के बाद कार्यालय से बाहर आए पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा झूठे मुकदमे दर्ज करा रही है। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बरनाहल प्रकरण में हर हाल में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए साथ देंगे।

एक प्रतिनिधि मंडल भी उनसे मिलने के लिए जाएगा। उन्होंने कहा कि वह भाजपाइयों द्वारा दर्ज कराए गए झूठे मामलों को भी वापस कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने भी उन्हें आश्वासन दिया है कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूर्व सांसद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर मौजूद पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात कर सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed