फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former MP Raj Babbar said that splits within political parties pose major threat to a healthy democracy

UP: 'सियासी दलों में टूट लोकतंत्र के लिए खतरा', राज बब्बर बोले- जनप्रतिनिधियों के इस तरह के कदम पर लगे रोक

Sun, 21 Jun 2026 11:11 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 21 Jun 2026 11:11 AM IST
सार

पूर्व सांसद राज बब्बर ने कहा कि जो दल वर्तमान में सत्ता में है और जिसके पास सबसे ज्यादा सदस्य हैं, लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए उसकी जिम्मेदारी देश में सबसे अधिक बढ़ जाती है। वहीं, उन्होंने राम मंदिर में हाल ही में हुई चोरी की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 

विज्ञापन
Former MP Raj Babbar said that splits within political parties pose major threat to a healthy democracy
होटल क्लार्क्स शिराज में आयोजित कार्यक्रम में माैजूद पूर्व सांसद राजबब्बर व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से होटल क्लार्क्स शिराज में आयोजित आयकर सेमिनार में शिरकत करने पहुंचे मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद राज बब्बर ने देश के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर बड़ी चिंता जताई। उन्होंने सियासी दलों में हो रही लगातार टूट को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा करार दिया।
विज्ञापन


राज बब्बर ने बेबाकी से कहा कि आज सभी राजनीतिक दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोकतंत्र को बचाने के लिए एक साथ आना चाहिए और जनप्रतिनिधियों के इस तरह के कदम पर सख्त से सख्त रोक लगानी चाहिए। कहा कि जो दल वर्तमान में सत्ता में है और जिसके पास सबसे ज्यादा सदस्य हैं, लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए उसकी जिम्मेदारी देश में सबसे अधिक बढ़ जाती है। वहीं, उन्होंने राम मंदिर में हाल ही में हुई चोरी की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 
विज्ञापन


 

इससे पहले सेमिनार को संबोधित करते हुए राज बब्बर ने कहा कि चैंबर की ओर से समय-समय पर उद्यमियों और व्यापारियों के ज्ञानवर्धन के लिए ऐसे आयोजन किए जाते रहे हैं, जिससे करदाताओं में भ्रम की स्थिति दूर होती है। चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल की अध्यक्षता और आयकर प्रकोष्ठ के चेयरमैन अनिल वर्मा के संयोजन में आयोजित इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आयकर अधिनियम 2025 और नई कर व्यवस्था की सरल जानकारी देना था। संचालन पूर्व अध्यक्ष शलभ शर्मा ने किया।

सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. कपिल गोयल ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में करदाताओं के अधिकार एवं कर्तव्य विषय पर कहा कि संविधान के आर्टिकल नंबर 265 का पूरी तरह पालन होना चाहिए। उन्होंने नोटिसों का प्रभावी उत्तर देने और कानून के दुरुपयोग से करदाताओं के संरक्षण की वैधानिक व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। रानो जैन ने सर्वे, सर्च और जब्ती की बारीकियों को समझाया। बताया कि सर्च के दौरान एक विवाहित महिला को 500 ग्राम, अविवाहित युवती को 250 ग्राम और पुरुष को 100 ग्राम सोना रखने का वैधानिक अधिकार है। सेमिनार के अंत में टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकिशोर खंडेलवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अंबा प्रसाद गर्ग, विनय मित्तल, केके पालीवाल, राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed