फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former MP and film actor Raj Babbar reacted sharply to Ram Mandir donation scam In Agra

UP: 'राम मंदिर चंदा घपला महापाप', आगरा में अभिनेता राज बब्बर बोले- दोषियों को भगवान देगा सजा

Sat, 20 Jun 2026 10:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 20 Jun 2026 10:50 PM IST
सार

पूर्व सांसद और सिने अभिनेता राज बब्बर ने कहा कि देश में करोड़ों लोगों की आस्था राम मंदिर से जुड़ी हुई है। ऐसे में मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए चंदे का उपयोग पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से होना चाहिए। 

विज्ञापन
former MP and film actor Raj Babbar reacted sharply to Ram Mandir donation scam In Agra
पूर्व सांसद और अभिनेता राज बब्बर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व सांसद और सिने अभिनेता राज बब्बर ने राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित घपले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर जैसे आस्था के केंद्र से जुड़े धन में यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो यह केवल आर्थिक अनियमितता नहीं, बल्कि एक बड़ा पाप है। ऐसे लोगों को कानून से पहले अपनी अंतरात्मा और भगवान के सामने जवाब देना होगा। भगवान देर-सबेर दोषियों को उनकी करनी की सजा अवश्य देगा।
विज्ञापन


मुफीद-ए-आम इंटर कॉलेज में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए राज बब्बर ने विशेष बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों लोगों की आस्था राम मंदिर से जुड़ी हुई है। ऐसे में मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए चंदे का उपयोग पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से होना चाहिए। यदि कहीं कोई गड़बड़ी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की राजनीति और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस लगातार संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी उपस्थिति बढ़ाने में जुटी हुई है। आने वाले समय में इसका असर चुनावी नतीजों में दिखाई देगा। इस दौरान जब उनसे तृणमूल कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और समाजवादी पार्टी के सांसदों में संभावित टूट को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर सवाल किया गया तो वह सीधे जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने इस विषय पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की और बातचीत को अन्य मुद्दों की ओर मोड़ दिया। राजनीतिक गलियारों में चल रही अटकलों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया देने से परहेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed