फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former mla shiv singh chak join bjp before lok sabha elections

सपा के गढ़ में अखिलेश को झटका, पूर्व विधायक ने छोड़ा साथ, भाजपा में शामिल

Thu, 04 Apr 2019 05:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Apr 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
former mla shiv singh chak join bjp before lok sabha elections
पूर्व विधायक शिव सिंह चक - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी का साथ अब पूर्व विधायक ने छोड़ दिया है। बुधवार को पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भाजपाई हुए थे। 
विज्ञापन


अभी 24 घंटे भी नहीं बीते कि समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक शिव सिंह चक ने भी पार्टी से नाता तोड़ लिया। सपा के गढ़ में अखिलेश को झटका देकर वे भाजपाई हो गए। 
विज्ञापन


इससे पहले पूर्व विधायक शिव सिंह चक ने विधानसभा 2017 के चुनाव में भाजपा से नाता तोड़कर साइकिल की सवारी की थी। उस दौरान शिव सिंह चक भाजपा के टिकट वितरण से नाराज थे। लेकिन, अब उन्होंने घर वापसी की। गुरुवार को शिव सिंह चक ने फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शिवसिंह चक 13वें विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट से टूंडला सीट पर जीते थे। पार्टी ने उन्हें 2012 में भी टिकट थमाया था। लेकिन, शिव सिंह चक इस विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे।

उन्हें 58,536 वोट मिले। भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2017 में एसपी सिंह बघेल को टिकट दिया था और यहां से सीट जीती थी। बता दें कि वर्तमान में फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर अक्षय यादव सपा से सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed