{"_id":"61af15db11d4d32b6b205bcc","slug":"former-minister-and-ex-block-pramukh-supporters-clash-in-agra-stone-threw-car-crashed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के पिनाहट में बवाल: रैली के दौरान पूर्व मंत्री और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के समर्थक भिड़े, 12 गाड़ियां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के पिनाहट में बवाल: रैली के दौरान पूर्व मंत्री और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के समर्थक भिड़े, 12 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
Tue, 07 Dec 2021 01:37 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:37 PM IST
सार
आगरा के बाह क्षेत्र से पूर्व विधायक और मंत्री अरिदमन सिंह इन दिनों जागरुकता रैली निकाल रहे हैं। मंगलवार को रैली पिनाहट क्षेत्र में थी। इसी दौरान गाड़ियों के साइरन को लेकर बवाल हो गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पिनाहट में मंगलवार को चंबल सेंक्चुअरी का दायरा घटाने की मांग के लिए निकाली जा रही जागरूकता रैली में बवाल हो गया। गाड़ियों में लगे हूटर बजाने पर हुए विवाद में पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह के समर्थक भिड़ गए। इनके बीच जमकर पथराव हुआ।
ईंट-पत्थर लगने से छह लोग घायल हो गए। करीब 12 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। बवाल की सूचना पर एसपी सिटी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। तनाव के मद्देनजर कस्बे में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक चंबल सेंक्चुअरी का दायरा घटाने के लिए पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के निर्देशन में सोमवार से तीन दिवसीय जागरूकता रैली शुरू की गई है। मंगलवार को पिनाहट से रैली शुरू की जा रही थी, तभी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह समर्थकों के साथ अपनी गाड़ियों से निकले।

छह लोग हुए घायल
इस दौरान हूटर बजाने को लेकर दोनों पक्ष के समर्थक आमने-सामने हो गए। इनके बीच पथराव हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। हमले में पूर्व मंत्री के समर्थक राम निवास बघेल निवासी उडसाना, पूर्व प्रमुख के भतीजे अरविंद समेत छह लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना पर पिनाहट, बाह फतेहाबाद सर्किल का फोर्स और एक प्लाटून पीएसी बुला ली गई। एसपी सिटी विकास कुमार भी मौके पर पहुंचे।
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया दोनों पक्षों में तनाव के कारण फोर्स तैनात की गई है। उपद्रव करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रैली में व्यवधान डालने ही आए थे विपक्षी
पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके समर्थक रैली में व्यवधान डालने की नीयत से ही निकले थे। यहां आकर हूटर बजाया और मना करने पर पथराव कर दिया। पुलिस ने आकर मामला शांत किया।
रास्ता मांगने के लिए हॉर्न बजाने पर कर दिया पथराव
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह ने कहा कि हम अपने समर्थकों के साथ जा रहे थे। रास्ते में रैली के लिए आए लोगों की भीड़ थी। रास्ता देने के लिए हार्न बजाने पर उपद्रव करने लगे। पथराव करके उनकी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।