फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former JD trapped in bribery charges came out of jail said - did not take the box of sweets

UP: रिश्वतखोरी के आरोपों में फंसे पूर्व जेडी जेल से आए बाहर, बोले- मिठाई का डिब्बा नहीं लिया, ऑडियो भी झूठा

Sun, 20 Oct 2024 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 08:56 AM IST
सार

रिश्वतखोरी के आरोपों में फंसे पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर आने पर शिक्षकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। 

 

विज्ञापन
Former JD trapped in bribery charges came out of jail said - did not take the box of sweets
रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए आगरा के संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) आरपी शर्मा जेल से रिहा होने के बाद शनिवार को अपने आवास पर पहुंचे। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जेडी ने विजिलेंस कार्रवाई और सभी आरोपों को निराधार बताया। विजिलेंस ने पूर्व जेडी आरपी शर्मा को 3 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


जमानत मिलने के बाद शुक्रवार शाम को पूर्व जेडी की जेल से रिहाई हो सकी। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अपने आवास एचआईजी संजय प्लेस पहुंचे। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने स्वागत कर वहीं सभा आयोजित की। पूर्व जेडी ने कहा कि विजिलेंस ने सभी आरोप गलत लगाए हैं। स्टेनो का ऑडियो उनको सुनाया गया था लेकिन वह फर्जी था। उन्होंने शिक्षक से मिठाई का डिब्बा नहीं लिया था।
विज्ञापन


शिक्षक अजयपाल सिंह की 2 फरवरी और 11 मार्च को रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। वहां से शिक्षक को सुनने का निर्देश दिया गया था, इसलिए कार्यालय पर बुलाया था। इस दाैरान प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ, यतेंद्र पाल सिंह, मुकेश शर्मा, अजय शर्मा, सतेंद्र आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed