फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former district panchayat member lodged report of attack

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने दर्ज कराई हमले की रिपोर्ट

Sun, 25 Apr 2021 06:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Former district panchayat member lodged report of attack
किशनी। पंचायत चुनाव के दौरान सपा समर्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पर हमले के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक पक्ष की ओर से पूर्व में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। 19 अप्रैल को सपा समर्थित वार्ड नंबर दो से जिला पंचायत प्रत्याशी विपिन राज की पत्नी अभिलाषा ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि पति विपिन राज अपने चालक भोला यादव के साथ महोली बूथ पर जा रहे थे।
विज्ञापन

तभी पोलिंग बूथ के पास पहले से मौजूद पाल नगर निवासी प्रधान प्रत्याशी रामसरन पाल, रमेशचंद्र व देवेंद्र, अवधेश, सर्वेश, रामचंद्र, रामपाल, योगेश उर्फ रिंकू, सचिन व अनूप ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में पति विपिन राज व चालक भोला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमलावरों ने कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पूर्व में एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed