फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Congress MLA and MLC appeared in agra court

Agra: कांग्रेस के पूर्व विधायक और एमएलसी कोर्ट में पेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू नहीं हुए हाजिर

Wed, 17 Aug 2022 06:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Aug 2022 06:55 AM IST
सार

कोरोना काल में महामारी अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन मामले में कांग्रेस नेता आरोपी हैं। इस मामले में थाना फतेहपुर सीकरी में मुकदमा दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
Former Congress MLA and MLC appeared in agra court
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी में दो साल पहले दर्ज हुए महामारी अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन के मामले में मंगलवार को कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल मंगलवार को कोर्ट में पेश हुए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हाजिर नहीं हुए। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए ने अगली सुनवाई के लिए 29 अगस्त नियत की है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं के खिलाफ वर्ष 2020 में थाना फतेहपुर सीकरी में मुकदमा दर्ज हुआ था। राजस्थान से आने वाले प्रवासी मजदूरों को लेने के लिए कांग्रेस नेता बस लेकर पहुंचे थे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। मुकदमे में महामारी अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन की धारा लगी थी। पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और पूर्व एमएलसी विवेक बंसल को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को तीनों की स्पेशल जज (एमपी-एमएलए) अर्जुन की कोर्ट में पेशी होनी थी।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लखनऊ में मीटिंग के कारण कोर्ट में पेश नहीं हो सके। अधिवक्ता रामदत्त दिवाकर और रमाशंकर शर्मा ने अजय कुमार लल्लू का हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया। इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट में प्रदीप माथुर और विवेक बंसल हाजिर हुए। अधिवक्ताओं ने उनको मुकदमे से उन्मोचित करने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कोर्ट ने अब 29 अगस्त की तिथि सुनवाई के लिए नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed