फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former coaching students called teacher out of  class and shot him in Agra

भौकाल में छात्रों ने शिक्षक को मारी गोली: बोले- हां चच्चा कैसे गोली दई...टांय, टेम आन दे...टांग छलनी कर दूंगो

Fri, 06 Oct 2023 12:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 12:02 PM IST
सार

हाईस्कूल के दो छात्रों ने 2 साल पहले कोचिंग ली थी। वह दोनों बाइक से आए। शिक्षक को कोचिंग से बाहर बुलाया। आते ही एक ने तमंचा निकाल लिया। उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं पैर में लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन
Former coaching students called teacher out of  class and shot him in Agra
Agra: छात्र ने कोचिंग सेंटर में शिक्षक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आगरा के खंदौली कस्बे में कोचिंग के बाहर शिक्षक सुमित सिंह को गोली मार दी गई। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोप दो पूर्व छात्रों पर लगाया गया है। वह कोचिंग पढ़ते थे। दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वो शिक्षक को 39 और गोली मारने की कह रहे हैं। घटना के पीछे रंगबाजी की बात सामने आई है।

विज्ञापन


गांव मलूपुर निवासी शिक्षक सुमित सिंह रामस्वरूप विद्यालय में अध्यापक हैं। साथ ही वह स्कूल से अलग मलूपुर रोड पर ही कोचिंग चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के ही हाईस्कूल के दो छात्रों ने 2 साल पहले कोचिंग ली थी। बृहस्पतिवार दोपहर को दोनों बाइक से आए। उन्हें कोचिंग से बाहर बुलाया। आते ही एक ने तमंचा निकाल लिया। उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं पैर में लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मगर, हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: बच्चे को बंधक बनाकर चोरी कर रहे चोर को लोगों ने दबोचा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक के भाई से फोन पर हुआ था विवाद

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के पीछे का विवाद पता किया जा रहा है। हालांकि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि शिक्षक के भाई योगेंद्र से कुछ देर पहले ही फोन पर पूर्व छात्र से विवाद हुआ था। कहासुनी होने पर वो कोचिंग पर आए थे। वह शिक्षक से उनके भाई के बारे में पूछ रहे थे। उन्होंने भाई से मिलने का कारण पूछा तो फायर कर दिया। दोनों की तलाश की जा रही है।

हां चच्चा कैसे गोली दई..., 40 गोली मारनी हैं

आरोपियों का 25 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो कह रहे हैं कि हां चच्चा कैसे गोली दई...। टांय...। कैसो गिर पड़ो। मो ते फैजल कहतें। ऐसो ही नाम न धरो फैजल। तोसे का कहते। चच्चा न गैंगस्टर (दूसरा आरोपी)। 4-6 दिन और रुक। 6 महीने बाद फिर हवा हवाई। टेम आन दें...तेरी टांग को छलनी कर दूंगो। 40 गोली मारनी हैं, 39 और रह गई हैं अभी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed