{"_id":"651efb2241d8327f0e076218","slug":"people-caught-thief-who-was-stealing-by-holding-child-hostage-and-handed-him-over-to-police-in-mathura-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बच्चे को बंधक बनाकर चोरी कर रहे चोर को लोगों ने दबोचा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बच्चे को बंधक बनाकर चोरी कर रहे चोर को लोगों ने दबोचा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा
Fri, 06 Oct 2023 12:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:08 AM IST
सार
मथुरा के वृंदावन में बच्चे को बंधक बनाकर चोरी कर रहे चोर को लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद उसकी धुनाई करके पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
वृंदावन कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में घर में घुसे चोर ने बृहस्पतिवार की रात को एक बच्चे को बंधक बनाकर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन उसे दबोच लिया गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा इस मामले में मुकदमा लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चैतन्य विहार कॉलोनी की है। यहां सेक्टर-5 में इंद्राचार्य के तीन मंजिला मकान के प्रथम तल पर एक बैंक में कार्यरत दुर्गानंद झा किराए पर रहते हैं। गुरुवार की रात एक चोर उनके फ्लैट में घुस गया। उनके 14 वर्षीय बच्चे को कमरे के अंदर बाथरूम में ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद अलमारी खंगालने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- डेंगू का प्रकोप जारी: एटा में दो और महिलाओं की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, गांवों में कैंप लगाकर हुआ मरीजों का उपचार
विज्ञापन
उसके हाथ मंगलसूत्र व सोने के जेवरात हाथ लग गए। तभी दरवाजा की आवाज सुनकर बैंककर्मी और परिवार के सदस्य बच्चे के कमरे की ओर गए तो आरोपी चोरी करते हुए एक व्यक्ति दिखाई दिया। कमरे का गेट तोड़कर चोर को पकड़ लिया। चोर को काबू में करने के लिए उसके सिर पर बैट से प्रहार किया। इससे वह लहूलुहान हो गया।
यह भी पढ़ेंः- Etah: बेटी को पटरी पर खड़ा कर महिला ने नहर में लगा दी छलांग, स्थानीय गोताखोरों ने कूदकर बचाई जान
घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। केशवधाम पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि चोर को कोतवाली ले जाया जा रहा है। वहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।