{"_id":"5d333ac58ebc3e6cd05ab66e","slug":"former-cm-of-delhi-sheila-dikshit-relation-to-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मृति शेष: शीला दीक्षित का ताजनगरी से गहरा नाता, यहां शुरू कराई थी महिला क्रिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति शेष: शीला दीक्षित का ताजनगरी से गहरा नाता, यहां शुरू कराई थी महिला क्रिकेट
Sun, 21 Jul 2019 09:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 21 Jul 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आगरा से गहरा जुड़ाव था। उनके पति विनोद कुमार दीक्षित आगरा के जिलाधिकारी रहे। शीला दीक्षित तब राजनीति में सक्रिय नहीं थीं मगर सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करती थीं। एक तरह से हर बड़े सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनका योगदान रहता। शनिवार को उनके निधन से कांग्रेसियों के साथ ही उनके परिवार से जुड़े करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई।
गांधीवादी विचारक शशि शिरोमणि ने बताया कि तब वो कांग्रेस के जिला महामंत्री हुआ करते थे। शीला दीक्षित ने आगरा की सांस्कृतिक धरोहर और लोक कलाओं को सहेजने का काम किया। कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद भी वह कई दफा आगरा आईं। आईएमए अध्यक्ष डा. अशोक शिरोमणि ने बताया कि वह दिल्ली में कई बार शीला दीक्षित से मिले। वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी लोगों से मुलाकात का समय निकाल लेती थीं।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव समीर चतुर्वेदी ने बताया कि आगरा में जिला महिला क्रिकेट की शुरुआत कराने का श्रेय शीला दीक्षित को जाता है। उन्होंने 1976 में आगरा में तानसेन संगीत समारोह करवाया। इसमें उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, बिरजू महाराज व पंडित रविशंकर जैसी हस्तियों ने भाग लिया था।

हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डा. सिराज कुरैशी ने याद करते हैं कि शीला दीक्षित वर्ष 1976 में अमर उजाला कार्यालय भी आई थीं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी कई दफा आगरा आईं। पुराने लोगों से उसी स्नेह के साथ मिला करती थीं। उनके ससुर उमाशंकर दीक्षित ही उन्हें राजनीति में लेकर आए थे।
हमेशा सक्रिय रहती थीं
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित के पति विनोद कुमार दीक्षित आगरा के जिलाधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने 10 मार्च 1976 से 12 नवंबर 1976 तक जिले की कमान संभाली। तब वह आगरा नगर महापालिका के प्रशासक भी थे।
उनके समय में कलक्ट्रेट के कर्मचारी रहे शैलराज सिंह का कहना है कि शीला दीक्षित काफी सक्रिय रहती थीं। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं। आए दिन कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित कराती थीं। शीला दीक्षित के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।