फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former BDC kidnapping from agra bike found unclaimed late in evening police engaged in search

Agra News: पूर्व बीडीसी का अपरहण, देर शाम लावारिश पड़ी मिली बाइक, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 23 Feb 2023 10:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 10:56 PM IST
सार

थाना मलपुरा प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया है कि ससुराल वालों से लेनदेन का मामला था। गजेंद्र के ससुराल वाले उसे उठाकर ले गए थे। पुलिस युवक को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
former BDC kidnapping from agra bike found unclaimed late in evening police engaged in search
गजेंद्र सिंह पूर्व बीडीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित गांव बाद से कुठावली के पूर्व बीडीसी के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व बीडीसी गजेंद्र सिंह पुत्र सत्यदेव गुरुवार को घर से दवा लेने के लिए ककुआ निकले थे। परंतु काफी समय तक घर नहीं पहुंचे तो घर वालों को चिंता सताने लगी। इसके बाद परिवारीजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम गजेंद्र की बाइक दक्षिणी बाईपास पर डली हुई पाई गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने यह सूचना पुलिस को दे दी। परिजनों को जानकारी मिली है कि बोलेरो सवार लगभग आधा दर्जन लोग गांव बाद के पास दक्षिणी बाईपास  से गजेंद्र को गाड़ी में डालकर ले गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गजेंद्र सिंह की तलाश में पुलिस भी जुट गई। गजेंद्र के पिता सत्यदेव ने बताया कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्दी आपके बेटे को बरामद कर लिया जाएगा। वहीं थाना मलपुरा प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया है कि ससुराल वालों से लेनदेन का मामला था। गजेंद्र के ससुराल वाले उसे उठाकर ले गए थे। पुलिस युवक को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed