{"_id":"5fd3bb028ebc3e3f3317db6f","slug":"former-agriculture-minister-radha-mohan-singh-give-statement-on-farmers-protest-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा- किसानों को भड़का रहे हैं पंजाब और हरियाणा के बिचौलिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा- किसानों को भड़का रहे हैं पंजाब और हरियाणा के बिचौलिये
Sat, 12 Dec 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने पार्टी पदाकारियों के साथ की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा है कि किसानों का आंदोलन पंजाब और हरियाणा के बिचौलियों द्वारा प्रायोजित है, जबकि केंद्र सरकार ने किसान हितों को ध्यान में रखकर ही निर्णय लिए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी शुक्रवार की देर शाम मथुरा पहुंचे और पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय दोगुना करने की योजना पर लगातार काम कर रही है। जिस कृषि बिल का विरोध कराया जा रहा है वह कांग्रेस द्वारा ही तैयार किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फसल बीमा, किसान बीमा, सब्सिडी आदि की सुविधाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। मोदी सरकार की नीतियों ने बिचौलियों का हस्तक्षेप भी समाप्त कर दिया है। अब किसान योजनाओं का लाभ लेने के लिए परेशान नहीं हैं।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी ने भाजपा के पदाधिकारियों से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि राधामाहन सिंह अलीगढ़ से यहां आए हैं और वेटरनेरी विश्वविद्यालय में रात्रि विश्राम कर शनिवार को शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी रवाना होंगे।