फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Form not made for two hours, patient wandered for treatment

Agra News: दो घंटे नहीं बना परचा, उपचार के लिए भटके मरीज

Sat, 24 Jun 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Form not made for two hours, patient wandered for treatment
दो घंटे नहीं बना परचा, उपचार के लिए भटके मरीज
विज्ञापन

मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दो घंटे किया कार्य बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले भर में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल रखी। दो घंटे के कार्य बहिष्कार से जिले भर की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं। कई लोग बिना उपचार के ही लौट गए। कर्मचारियों का यह कार्य बहिष्कार आगे भी जारी रहेगा।
चिकित्सा महासंघ के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शासन द्वारा जारी स्थानांतरण नीति 2023 के विरोध में 20 जून से आंदोलन शुरू किया था। प्रथम चरण में 20 जून से 23 जून तक काला फीता बांध सांकेतिक प्रदर्शन किया। वहीं 24 जून से सुबह आठ बजे से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। पूर्व घोषित निर्णय के अनुसार शनिवार को सुबह आठ बजे से जिला अस्पताल सहित जिले भर के सीएचसी और पीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। कार्य बहिष्कार के चलते अस्पताल पहुंचे मरीज भटकते देखे गए कई मरीज सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर लाइन में लगे हुए थे। लेकिन 10 बजे तक एक भी पर्चा नहीं बनाया गया। यहां डॉक्टर कक्ष में भी ताले लटकते नजर आए।
विज्ञापन



निजी अस्पतालों में लेना पड़ा उपचार
सरकारी अस्पतालों में कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते मरीजों को निजी अस्पतालों में उपचार लेना पड़ा। कई मरीज तो झोलाछापों से उपचार लेते देखे गए। दो घंटे बाद अस्पताल में कर्मचारी काम पर लौटे लेकिन तब तक अधिकतर मरीज इधर उधर जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मरीजों ने किया प्रदर्शन
जिला अस्पताल में एक तरफ जहां कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तो दूसरी तरफ उपचार नहीं मिलने पर यहां पहुंचे मरीजों और तीमारदारों ने भी प्रदर्शन किया। मरीजों का कहना था कि शासन को कर्मचारियों की मांग मान लेनी चाहिए या फिर उपचार की कोई व्यवस्था करनी चाहिए।



कर्मचारियों ने ओपीडी में डाला ताला
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के साथ प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने ओपीडी में ताला डाल दिया। इमरजेंसी सेवा छोड़कर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ओपीडी सेवा और इंडोर सेवा बंद रखी। कर्मचारियों का कहना था कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो वे लोग आगे पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार का काम करेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। इस अवसर पर शिवमंगल सिंह, मनोरमा, मंजू देवी, रामश्री, कुसुम, चंद्रकांता कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed