{"_id":"6279716508080419ab619a26","slug":"form-a-committee-for-railway-line-land-acquisition-agra-news-agr532983466","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन भूमि अधिग्रहण के लिए कमेटी बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन भूमि अधिग्रहण के लिए कमेटी बनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कीठम से भांडई तक प्रस्तावित तीसरी व चौथी रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में धरने पर बैठे किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को मंडलायुक्त अमित गुप्ता से मुलाकात करके कमेटी गठित करने की मांग की। कमिश्नर ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया।
बाईपास रेल लाइन भूमि अधिग्रहण विरोध संघर्ष समिति के संयोजक चौधरी दिलीप सिंह और भाकियू जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त से मिला। उन्होंने बताया कि किसान 14 अप्रैल से बाईपास रेल लाइन के विरोध में धरना दे रहे हैं।
उनकी मांगों में 5 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा, एक परिजन को रेलवे में सरकारी नौकरी, प्रभावित गांवों में 10 करोड़ के विकास कार्य, चक मार्ग, नहर की गूल व ट्यूबवेल की पाइप लाइन निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन किसी प्रशासनिक अधिकारी ने किसानों से मिलने की कोशिश तक नहीं की है। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्या के समाधान के लिए कमेटी गठित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में महेश चंद, अरविंद सारस्वत, जगन सिंह, दिगंबर सिंह, अमर मुद्दगल, लखन लाल, दर्याव सिंह मुकेश नरवार, रामवीर, हरप्रसाद सारस्वत, अमर सिंह, थान सिंह, सत्यवीर सिंह, मुकेश चाहर, भूरा आदि किसान शामिल रहे।