{"_id":"616c6a85e254aa5e523f0fcc","slug":"forget-geo-tagging-by-planting-trees-mainpuri-news-agr511796589","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ लगाकर जियो टैगिंग करना भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ लगाकर जियो टैगिंग करना भूले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। वन महोत्सव के तहत जिले में 35 लाख पौधे रोपे जाने का दावा किया गया है। दो माह बीतने के बाद भी इन पौधों की जियो टैगिंग नहीं हुई है। मौजूदा समय में कई पौधे तो सूख चुके हैं, या फिर जानवर खा चुके हैं।
वन महोत्सव के तहत जिले में वन विभाग के अलावा 24 अन्य विभागों की मदद से करीब 35 लाख 39 हजार 387 पौधे लगाए जाने का दावा किया गया था। पौधरोपण के तत्काल बाद इनकी ऑनलाइन जियो टैगिंग होनी थी। वन महोत्सव को करीब दो माह का समय बीत चुका है, लेकिन आज तक किसी भी विभाग ने इन पौधों की जियो टैगिंग नहीं की है। जियो टैगिंग न होने से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किस विभाग ने कहां कितने पौधे रोपे। वन विभाग ने सभी विभागों को रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग करने के लिए कहा है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एसएन मौर्य ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही जियो टैगिंग अनिवार्य है। संबंधित विभागों से रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग कराने के लिए कहा गया है।
-----
इसलिए की जाती है जियो टैगिंग
पौधरोपण अभियान में वन विभाग के अलावा विकास, शिक्षा, जिला पंचायत राज, समाज कल्याण, पशु पालन, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग को पौध रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सभी को रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग करनी थी। जियो टैगिंग का उद्देश्य पौधों की स्थिति का पता लगाना है कि कितने पौधे रोपे गए वर्तमान में उनकी क्या स्थिति है।