{"_id":"64e2e313b2154f1183098477","slug":"forgery-in-high-security-number-plate-in-agra-2023-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में फर्जीवाड़ा, आरटीओ बेखबर; इनसे रहें जरा बचकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में फर्जीवाड़ा, आरटीओ बेखबर; इनसे रहें जरा बचकर
Mon, 21 Aug 2023 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Aug 2023 09:37 AM IST
सार
परिवहन आयुक्त के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद प्रवर्तन दल के अधिकारी जागे हैं। अब इनकी तलाश के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा में फर्जीवाड़ा करने वालों ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) में ही सेंध लगा दी। फर्जी एचएसआरपी नंबर प्लेट तैयार करने का खुलासा परिवहन आयुक्त की तरफ से किया गया, तो आरटीओ के प्रवर्तन दल अधिकारियों की नींद टूटी है। अब फर्जी नंबर प्लेट बनाने वालों की तलाश करने का दावा किया जा रहा है।
आगरा में फर्जी एचएसआरपी बन रही हैं और वाहनों पर लगाई जा रहीं हैं। आरटीओ (प्रवर्तन) कपिल देव सिंह ने बताया कि फर्जी नंबर प्लेट की जांच शुरू कर दी गई है। एआरटीओ और पीटीओ की टीम लगाई गई है। अभी तक कुछ वाहनों पर दूसरे नंबर की प्लेट लगे होने के मामले सामने आए थे लेकिन एचएसआरपी को लेकर नहीं।
विज्ञापन
आगरा में फर्जी एचएसआरपी बन रही हैं और वाहनों पर लगाई जा रहीं हैं। आरटीओ (प्रवर्तन) कपिल देव सिंह ने बताया कि फर्जी नंबर प्लेट की जांच शुरू कर दी गई है। एआरटीओ और पीटीओ की टीम लगाई गई है। अभी तक कुछ वाहनों पर दूसरे नंबर की प्लेट लगे होने के मामले सामने आए थे लेकिन एचएसआरपी को लेकर नहीं।
विज्ञापन
अनपढ़ लोगों को शिकार बना रहा गिरोह
फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाला गिरोह अनपढ़ लोगों को शिकार बना रहा है। ऐसा आरटीओ अधिकारियों का मानना है। इसी बात का फायदा फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाले उठा रहे है। वह प्लेट की फीस के साथ 100 से 150 रुपये अधिक लेते है। बिना ऑनलाइन आवेदन कर नंबर प्लेट बना देते है। इसी दिशा में आरटीओ की टीम जांच करने की रणनीति तैयार कर रही है।
विज्ञापन