{"_id":"670c0733e0f3baddc2030af6","slug":"forest-department-team-caught-crocodile-from-the-pond-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-125539-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वन विभाग की टीम ने तालाब से मगरमच्छ को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वन विभाग की टीम ने तालाब से मगरमच्छ को पकड़ा
Sun, 13 Oct 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
घिरोर के गांव कोसोन के तालाब से निकाला गया मगरमच्छ।
घिरोर। विकास खंड घिरोर के गांव कोसोन में एक तालाब के किनारे मगरमच्छ दिखाई दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।
रविवार को क्षेत्र के गांव कोसोन स्थित तालाब में लोगों को मगरमच्छ दिखाई दिया। इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग की टीम को दी गई। वन विभाग की टीम तत्काल गांव कोसोन पहुंची। मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। वन विभाग की टीम ने कोसोन के तालाब से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में मगरमच्छ को इटावा ब्रांच लोअर गंग नहर में छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वन्य जीव दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी जा। इससे वन विभाग द्वारा बचाव कार्य की कार्रवाई शीघ्र की जा सके। वन विभाग की टीम में वन दरोगा शिवम पाठक, राजेश कुमार, वन रक्षक सुशील तिवारी, महाराज सिंह, बिट्टू यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
वन विभाग की टीम ने घिरोर के गांव कोसोन में तालाब से एक मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा है। उसे इटावा ब्रांच नहर में छोड़ दिया गया है। किशोर मगरमच्छ की लंबाई 5 फीट और उम्र लगभग 4 वर्ष थी।
विज्ञापन
राजीव दीक्षित, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी