फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   forest department sent a proposal to the headquarters for the stork conservation project

UP: सारस के कुनबे से गुलजार होगा समान पक्षी विहार, जानें क्या है पूरी योजना

Thu, 29 Jun 2023 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 10:24 AM IST
सार

सारस खुली, आर्द्र एवं दलदली भूमि में रहना पसंद करता है। इसलिए मैनपुरी स्थित समान पक्षी विहार के पास धान के खेत उनके प्राकृतिक आवास और भोजन के लिए उपयुक्त स्थल का काम करते हैं।
 

विज्ञापन
forest department sent a proposal to the headquarters for the stork conservation project
सारस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन तक चली राजकीय पक्षी सारस की ग्रीष्मकालीन गणना में सबसे ज्यादा 95 सारस मैनपुरी स्थित समान पक्षी विहार क्षेत्र में पाए गए। राज्य पक्षियों की अच्छी खासी संख्या को देखते हुए वन विभाग ने यहां सारसों के संरक्षण के लिए परियोजना का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। अनुमति मिलने पर वन्य क्षेत्र में सारसों की प्राकृतिक रूप से रहने और भोजन के लिए विभाग कार्य करेगा।

विज्ञापन

मैनपुरी स्थित समान पक्षी विहार (526.30 हेक्टेयर में फैले) को वर्ष 1990 में वन्य विभाग का संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया। सारस खुली, आर्द्र एवं दलदली भूमि में रहना पसंद करता है। यहां मौजूद धान के खेत उनके प्राकृतिक आवास और भोजन के लिए उपयुक्त स्थल का काम करते हैं। यही कारण है कि सारस, समान पक्षी विहार से ज्यादा पक्षी इसकी सीमा से लगे 15 गांवों में नजर आते हैं। ऐसे में वन विभाग की कोशिश है कि वह अपने क्षेत्र में छोटे-छोटे आईलैंड विकसित करे जिन पर धान की खेती की जाए तो राज्य पक्षी गांवों के साथ-साथ पक्षी अभयारण्य की सीमा में भी विचरण करने लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुअरी प्रोजेक्ट की डीएफओ आरुषि मिश्रा ने बताया कि सारसों के संरक्षण की परियोजना के लिए स्वीकृति मिलने का इंतजार है। यदि मिलती है तो पक्षी विहार की भूमि पर ऐसे इंतजाम करने का प्रयास किया जाएगा जिससे भविष्य में अगर खेतों पर निर्माण कार्य आदि हों तो पक्षी के पास उनके प्राकृतिक आवास की वैकल्पिक व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed