फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest department gives clarification to NGT on cutting of trees in Shahjahan Park

Agra News: शाहजहां पार्क में पेड़ काटने पर वन विभाग ने एनजीटी को दी सफाई

Wed, 25 Mar 2026 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Forest department gives clarification to NGT on cutting of trees in Shahjahan Park
नई दिल्ली। ताजमहल के पास शाहजहां पार्क में पेड़ों की कटाई और अवैध निर्माण के आरोपों पर वन विभाग ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को अपना जवाब सौंपा है। विभाग ने कहा कि कोई भी पेड़ नहीं काटा गया है। साथ ही कहा कि फिलहाल सभी निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के डीएफओ राजेश कुमार ने शपथ-पत्र में बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आगरा-ग्वालियर हाईवे के पास सेल्फी पॉइंट बनाने के लिए पेड़ काटे गए और शाहजहां पार्क में पेड़ों की जड़ों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस पर एनजीटी ने सभी संबंधित विभागों से जवाब मांगा था। वन विभाग ने बताया कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई की गई। जनवरी में संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर काम रुकवाया गया और मौके का निरीक्षण भी कराया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार, सेल्फी पॉइंट वाले स्थान पर कोई पेड़ नहीं काटा गया है। पार्क में सभी पेड़ सुरक्षित पाए गए। इसके अलावा, कुछ जगह खुदाई और कंक्रीट का काम हुआ था, लेकिन अब उसे रोक दिया गया है। नगर निगम ने जानकारी दी कि मधु नगर क्षेत्र में इको ग्रीन पॉइंट बनाया गया है, जहां लगभग 1796 नए पौधे लगाए गए हैं और पुराने पेड़ों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। एडीए ने बताया कि पार्क के सौंदर्यीकरण से पहले जरूरी अनुमति लेने और पर्यावरण जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। वही, वन विभाग ने 19 मार्च को दोबारा निरीक्षण किया और पुष्टि की कि फिलहाल कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article