फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest department filed a case against restaurant owner for cutting trees in Agra

Agra: पेड़ काटने पर फंसा रेस्तरां संचालक, वन विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा; जमीन की भी हो रही जांच

Sun, 09 Feb 2025 03:09 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 09 Feb 2025 03:09 PM IST
सार

जांच में तथ्य सही पाए जाने पर वन विभाग ने रेस्तरां संचालक पर केस दर्ज कराया है। साथ ही जमीन के मालिकाना हक को लेकर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Forest department filed a case against restaurant owner for cutting trees in Agra
काटा गया पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में वन विभाग ने ताज पूर्वी गेट बगीची में पेड़ काटने का वीडियो वायरल होने पर ढाबा संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जमीन का मालिकाना हक चिह्नित करने के लिए अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। कर्मचारियों की ओर से बगीची में अवैध निर्माण की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि ताज पूर्वी गेट के पास बगीची में पेड़ काटे जाने और कर्मचारियों के अवैध निर्माण करने का वीडियो वायरल हुआ था। वन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। मौके पर एक पेड़ काटने के साक्ष्य मिले। लकड़ी भी बरामद हुई। इससे सटकर ही रेस्तरां संचालित है। संचालक राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


डीएफओ ने बताया कि इस जमीन का मालिकाना हक किसके पास है, इसके लिए राजस्व विभाग से अभिलेख निकलवाए जा रहे हैं। पुरातत्व अधीक्षण राजकुमार पटेल ने बताया कि ताज पूर्वी गेट के पास बगीची में कर्मचारियों के दीवार लगाकर टिनशेड डाले जाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed