{"_id":"587d12944f1c1b3803eff2a1","slug":"forest-department-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल ट्रैक पर वन विभाग ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल ट्रैक पर वन विभाग ने लगाई रोक
साइकिल ट्रैक पर वन विभाग ने लगाई रोक
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
साइकिल ट्रैक पर वन विभाग ने लगाई रोक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लायन सफारी इटावा से आगरा तक बने देश के सबसे बडे़ ग्रीन पथ में बटेश्वर के लिए साइकिल ट्रैक पर वन विभाग ने रोक लगा दी है। साइकिल ट्रैक अधूरा पड़ा है। इस पर आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। ट्रैक अधूरा होने के कारण बटेश्वर को साइकिल रैली के दौरान छोड़ दिया गया था।
देश विदेश से ताज महल, चंबल सफारी, नौगवां का किला, होली पुरा की हवेलियां, लायन सफारी देखने आने वाले पर्यटक बटेश्वर के मन्दिर नहीं देख पाएंगे। दरअसल, खांद से बटेश्वर तक घुमावदार सड़क पर बन रहे साइकिल ट्रैक को वन विभाग ने रुकवा दिया है। खुदे पडे़ साइकिल ट्रैक पर आये दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। वन विभाग ने ब्रिटिशकालीन संरक्षित बीहड़ की जमीन पर अनुमति के बिना साइकिल ट्रैक नहीं बनने देने की बात कही है। स्थानीय लोगों ने अधूरे पडे़ ट्रैक को या तो पूरा कराने या खुदे पडे़ गड्ढों को भरवाने की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है। इस संबंध में बाह के डिप्टी रेंजर सिकन्दर सिंह ने बताया कि संरक्षित बीहड़ की जमीन होने के कारण साइकिल ट्रैक के निर्माण को यह कहकर रोका गया है कि पहले अनुमति पत्र प्रस्तुत करें।