फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   forensic investigation of the bound register SIT sought information employees are sweating

जमीनों की जालसाजी: जिल्द रजिस्टर की होगी फॉरेंसिक जांच, SIT ने मांगी ये जानकारी...कर्मचारियों के छूटे पसीने

Sat, 25 Jan 2025 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Jan 2025 08:41 AM IST
सार

आगरा सदर तहसील में जमीनों के फर्जीवाड़े में एसआईटी जांच में जुटी हुई है। अब यहां के जिल्द रजिस्टर की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही एसआईटी ने दो साल में तैनात कर्मचारी और बाहरी लोगों की जानकारी भी मांगी है। 

 

विज्ञापन
forensic investigation of the bound register SIT sought information employees are sweating
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा सदर तहसील में जमीनों के फर्जीवाड़े की जांच में जुटी एसआईटी अब जिल्द रजिस्टर को कब्जे में लेगी। इसकी जांच फॉरेंसिक लैब में कराई जाएगी। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि कितने पन्नों को फाड़ा गया? जिन लोगों के पन्ने फटे वो काैन हैं? इसके अलावा 2 साल के कर्मचारियों-अधिकारियों और बाहरियों की तैनाती की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए एडीएम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


जमीनों की खरीद फरोख्त फर्जी तरीके से करने के मामले की विवेचना एसआईटी कर रही है। इसकी अध्यक्षता एसीपी सदर विनायक भोंसले कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फर्जीवाड़ा जिल्द के माध्यम से किया गया। उससे असली बैनामे को निकालकर फर्जी लगा दिए गए। यह जिल्द रजिस्टर रिकाॅर्ड रूम के कर्मचारियों के पास रहता है। इस पूरे काम को बाहरी लोग अंजाम दिया करते थे।
विज्ञापन


एसआईटी पता कर रही है कि पिछले दो साल में रिकाॅर्ड रूम में काैन-काैन कर्मचारी तैनात रहा। यहां पर काैन-काैन लोग आया करते थे। कर्मचारियों के संपर्क में बाहरी कितने लोग थे। यह सब पता किया जा रहा है। इसकी पूरी सूची देने के लिए पत्र लिखा गया है। जिल्द रजिस्टर भी कब्जे में लिया जाएगा। पूरा फर्जीवाड़ा इसी रजिस्टर के माध्यम से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैनामे फाड़े गए थे। इसको जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट पुख्ता साक्ष्य बनेगी। इससे पता चल जाएगा कि कितने बैनामे फाड़कर दूसरे लगाए गए थे।

चार नामजद आरोपी फरार
तहसील में फर्जीवाड़े के मामले में थाना शाहगंज में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें से 6 आरोपी सेवानिवृत्त रिकाॅर्ड कीपर देवदत्त शर्मा, ब्रजेश दुबे, सुमित अग्रवाल, प्रो. भानु रावत, राजकुमार को गिरफ्तार किया था। वहीं एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है। फरार आरोपी श्यामलाल शर्मा, शिवचरण, प्रबल प्रताप सिंह, प्रशांत शर्मा फरार हैं। उनकी तलाश में टीम लगी है।


और भी नाम आएंगे सामने
जमीनों के खेल के प्रशांत शर्मा और अजय सिसौदिया मास्टरमाइंड हैं। दोनों जेल में पहले ही भेजे गए थे। प्रशांत शर्मा ने अपने ससुर के नाम भी दो जमीनों के बनामे कराए थे। उन्हें एसआईटी रिमांड पर लेगी। वहीं शुक्रवार को टीम तहसील स्थित निबंधन कार्यालय पहुंची। नोटिस दिए। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि इस तरह जमीन हड़पने का यह पहला मामला नहीं है। गिरोह में कई लोग शामिल हैं। जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा। पुलिस के नंबर पर 14 शिकायतें मिली हैं। लोगों से दस्तावेज कार्यालय में देने के लिए कहा गया है। जांच में मामला सही निकलने पर केस दर्ज कराए जा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed