फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foreigners love Agra's shoes, bookings worth Rs 18,500 crore

Agra News: विदेशियों को भाया आगरा का जूता, 18,500 करोड़ की बुकिंग

Mon, 10 Nov 2025 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Foreigners love Agra's shoes, bookings worth Rs 18,500 crore
मीट एट आगरा 
आगरा। अमेरिकी टैरिफ के बीच मीट एट आगरा में 18,500 करोड़ रुपये के जूता कारोबार की नींव रखी गई। बीते साल के मुकाबले इस बार विदेशी उद्यमी अधिक आए। जूता, सोल, धागा समेत कई तरह की सामग्री की बुकिंग की। आगरा मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक) के सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में तीन दिवसीय मीट एट आगरा के समापन पर रविवार को उद्यमियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ के कारण जूता कारोबार प्रभावित हुआ है। ऐसे में मीट एट आगरा में अन्य देशों की प्रतिभागिता बढ़ी। इस बार बीते साल के मुकाबले 3,500 उद्यमी अधिक आए। विजिटर की संख्या भी एक हजार से अधिक बढ़ी है। जूता, सोल, धागा, फुटबेड, केमिकल समेत कई तरह की सामग्री में विदेशियों ने रुचि दिखाई है। इससे 18,500 करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद है। मीट एट आगरा का 18वां संस्करण अगले साल 3-5 अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन

फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि जीएसटी कम होने के बाद मीट एट आगरा से जूता उद्यम को गति मिलेगी। इस आयोजन से जूता से जुड़े 15 से अधिक उद्यम का भी कारोबार बढ़ेगा। उपाध्यक्ष राजीव वासन और कैप्टन एएस राणा ने कहा कि विशेषज्ञों ने जूते की डिजाइन, तकनीक समेत अन्य के बारे में भी प्रशिक्षण दिया, जिससे बाजार के बदलते ट्रेंड के हिसाब से उत्पाद बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव प्रदीप वासन ने बताया कि भारत दुनिया का तीसरा जूता उत्पादक है। इस साल 10 फीसदी अधिक निर्यात की उम्मीद है। द आगर शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने बताया कि मीट एट आगरा में पहली बार घरेलू जूता कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारियों को भी नई तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष दलजीत सिंह, उपेंद्र सिंह लवली, सुनील जोशन, अनिरुद्ध तिवारी, चंद्रमोहन सचदेवा, माला खेड़ा, संकल्प अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

------------

अगले साल 17 अप्रैल से होगा फुटवियर फेयर
फ्रेटरनिटी ऑफ आगरा फुटवियर के अध्यक्ष कुलदीप कोहली ने बताया कि अगले साल 17 अप्रैल से चार दिवसीय फुटवियर फेयर आयोजित होगा। पहले तीन दिन बिजनेस टू बिजनेस (बीटूबी) और अंतिम दिन बिजनेस टू कंज्यूमर (बीटूसी) होगा। इससे स्थानीय लोग भी जूता-चप्पल समेत अन्य उत्पादों की खरीद कर सकेेंगे। इसके लिए स्थान जल्द तय करेंगे।
--------------


वर्ष उद्यमी विजटर स्टॉल बुकिंग (करोड़ रुपये)
2024 4,887 18,233 197 18,000
2025 8,390 19,420 253 18,500
----------

ये हुए सम्मानित:
इनोवेटिव प्रोडक्ट: आनंद अग्रवाल
सर्वश्रेष्ठ स्टॉल: कमल जैन
स्टॉल का सबसे ज्यादा भ्रमण: जतिन खुराना, नितिन खुराना
स्पेशल मेंशन: रोहित सबलोक, मेघना सबलोक
बेस्ट लुकिंग स्टैंड: अश्वनी सिक्का
मॉडर्न टेक्नीक एंड रोबोटिक्स: नवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed