{"_id":"5bfa8b08bdec224143673d27","slug":"foreigner-couples-got-married-in-hindu-customs-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: भारतीय संस्कृति के कायल हुए विदेशी प्रेमी युगल, अग्नि को साक्षी मान लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: भारतीय संस्कृति के कायल हुए विदेशी प्रेमी युगल, अग्नि को साक्षी मान लिए सात फेरे
Sun, 25 Nov 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हिंदू रीति रिवाज से शादी करते विदेशी जोड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वृंदावन में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार रविवार को दो विदेशी जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य इन जोड़ों ने अग्रि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली और जीवन भर साथ रहने का वचन लिया।
तस्वीरें: भारतीय संस्कृति के कायल हुए विदेशी प्रेमी युगल, अग्नि को साक्षी मान लिए सात फेरे
2 of 5
हिंदू रीति रिवाज से शादी करते विदेशी जोड़े
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय दूल्हा-दुल्हन की वेशभूषा में विदेशी युगल अपने विवाह से बेहद खुश दिखे। वृंदावन के भूत गली स्थित वृंदा कुंज में इनके विवाह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विदेशी भक्तों ने हरे राम हरे कृष्ण के संकीर्तन पर दोनों जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
तस्वीरें: भारतीय संस्कृति के कायल हुए विदेशी प्रेमी युगल, अग्नि को साक्षी मान लिए सात फेरे
3 of 5
हिंदू रीति रिवाज से शादी करते विदेशी जोड़े
- फोटो : अमर उजाला
बेंगलुरु के पंडित महाकाल और दक्षिण अमेरिका के आंद्रे ने कोलंबिया के मोहनवंशी दास और ब्रह्म संहिता, पेरू के मुकुंद माधवदास और जापान की केशीघाट देवीदासी का विवाह संपन्न कराया। कन्यादान की रस्में उनके वृंदा कुंज के परमद्वैतयी और वृंदावन चंद्र ने निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: भारतीय संस्कृति के कायल हुए विदेशी प्रेमी युगल, अग्नि को साक्षी मान लिए सात फेरे
4 of 5
विदेशी जोड़ों ने रचाई शादी
- फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद विदेशी दूल्हा-दुल्हन ने कहा कि भारतीय संस्कृति दुनिया की अन्य संस्कृतियों से श्रेष्ठ है। कार्तिक मास में हम यहां आए। यहां की संस्कृति और सभ्यता के कायल हो गए। इसीलिए उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने का फैसला किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: भारतीय संस्कृति के कायल हुए विदेशी प्रेमी युगल, अग्नि को साक्षी मान लिए सात फेरे
5 of 5
हिंदू रीति रिवाज से शादी करते विदेशी जोड़े
- फोटो : अमर उजाला
मोहनवंशीदास ने बताया कि वो बचपन से ही भगवान कृष्ण के भक्त रहे हैं। गीता का भी वो नियमित पाठ करते हैं। भगवान कृष्ण को ही अपना इष्ट मानते हैं। इनकी शादी के अमेरिका, कनाडा, रूस आदि देशों के कई विदेशी भी साक्षी बने। यह भारतीय संस्कृति का ही आकर्षण है, जो इन विदेशी युगलों को वृंदावन तक खींच लाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।