फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foreign female tourist molested in Agra Fort

UP: आगरा किला में लिथुआनिया की पर्यटक से छेड़छाड़... शोर मचाने पर पकड़ा गया युवक, दहशत में विदेशी महिला

Wed, 16 Apr 2025 10:22 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 16 Apr 2025 10:22 PM IST
सार

विदेशी महिला पर्यटक आगरा किला में प्रवेश कर रहीं थीं, तभी उनके साथ युवक ने छेड़छाड़ की। महिला पर्यटक ने शोर मचाते हुए युवक को पकड़ लिया।
 

विज्ञापन
Foreign female tourist molested in Agra Fort
छेड़छाड़ का आरोपी युवक व आगरा किला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा किला में बुधवार को लिथुआनिया की पर्यटक से छेड़छाड़ की गई। प्रवेश द्वार पर कतार में खड़ा हरियाणा के मेवात का युवक उन्हें गलत तरीके से छू रहा था। उन्होंने शोर मचाते हुए युवक को पकड़ लिया। पर्यटन थाने में केस दर्ज कर आरोपी मिजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर 2 बजे की है। लिथुआनिया की पर्यटक ने पुलिस को बताया कि वह अपने पुरुष मित्र के साथ इसी सप्ताह भारत भ्रमण पर आई है। दोनों किले में प्रवेश कर रहे थे। चेकिंग से पहले कतार लगी थी। तभी उनके पीछे आरोपी युवक आया। वह गलत तरीके से छूने लगा।
विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि विदेशी युवती ने पहले ध्यान नहीं दिया। बाद में युवक की हरकत बढ़ने पर उन्हें छेड़छाड़ का अहसास हुआ। उन्होंने युवक का हाथ पकड़ लिया। वह भागने लगा। उसे अन्य पर्यटकों की मदद से पकड़ लिया गया। शोर होने पर पर्यटन पुलिस आ गई। उन्होंने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कोर्ट में करेंगे पेश
एसीपी ने बताया कि आरोपी मिजान हरियाणा के मेवात का रहने वाला है। उसकी उम्र 22 साल है। उससे पूछताछ की गई। उसने ज्यादा जानकारी नहीं दी। यही बताया कि वह घूमने आया था। युवती से हाथ छू गया था। उसके परिवार के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दहशत में पीड़िता
लिथुआनिया की पर्यटक इस घटना के बाद से दहशत में हैं। हालांकि उन्होंने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। अपने बयान दर्ज कराए। मेडिकल भी कराया गया। उनके मित्र ने तहरीर दी। इस पर केस दर्ज किया गया है। शाम को दोनों दिल्ली के लिए चले गए। बृहस्पतिवार को उनकी फ्लाइट है।


पहले भी हुईं घटनाएं
पर्यटकों के साथ लपकों के ठगी करने की घटनाएं आम बात हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। 3 अप्रैल को ताजमहल का दीदार करने आईं चेक रिपब्लिकन की युवती से पश्चिमी गेट की पार्किंग में एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। पर्यटन थाने में शिकायत की। फरवरी 2020 में ताजमहल के अंदर कोलकाता की युवती से छेड़छाड़ की गई थी। मेरठ के एक गांव के प्रधान ने फोटो खींच ली थी। केस दर्ज हुआ था। वर्ष 2013 में भी ताज के अंदर कोरियाई युवती से छेड़छाड़ की घटना हुई थी। आरोपी को पकड़ लिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed