{"_id":"69865be9e0aa5670900f318e","slug":"for-the-first-time-the-municipal-corporation-will-carry-out-development-in-nagla-paima-agra-news-c-25-1-agr1067-983453-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला पैमा में पहली बार विकास कराएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला पैमा में पहली बार विकास कराएगा नगर निगम
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 स्थित नगला पैमा में नगर निगम पहली बार विकास कार्य कराएगा। निगम इस क्षेत्र में जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव बना रहा है। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइटें लगवाकर सड़कों को रोशन करने के लिए भी निगम ने काम शुरू कर दिया है।
यह कवायद हाल ही में स्थानीय लोगों के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से मुलाकात कर जलभराव, स्ट्रीट लाइट न होने और आवागमन में हो रही परेशानियों की शिकायत करने के बाद शुरू हुई है। शिकायत के बाद ही सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ताजमहल 500 मीटर बाजार कमेटी के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपी थी। रिपोर्ट के आधार पर ही अब विकास के प्रस्ताव बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। घरों का पानी सड़कों और आसपास के खेतों में भर रहा था। इससे न केवल आम नागरिकों को बल्कि किसानों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बीमारी का भी खतरा था। बताया कि जल्द ही नगला पैमा में नालियों का निर्माण कराया जाएगा ताकि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। स्ट्रीट लाइट भी लगवाई जाएंगी जिससे रात में लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो।