{"_id":"6a3573f81064a3e56e039af8","slug":"for-first-time-cisf-and-crpf-will-handle-security-responsibilities-for-the-neet-exam-in-agra-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट परीक्षा में कड़ी सुरक्षा: पहली बार सीआईएसएफ और सीआरपीएफ संभालेंगे जिम्मेदारी, सीसीटीवी से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट परीक्षा में कड़ी सुरक्षा: पहली बार सीआईएसएफ और सीआरपीएफ संभालेंगे जिम्मेदारी, सीसीटीवी से होगी निगरानी
Fri, 19 Jun 2026 10:23 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:23 PM IST
सार
नीट परीक्षा दोबारा आयोजित होने से पहले आगरा में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी कर दी गई है। पहली बार सीआईएसएफ और सीआरपीएफ को प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
NEET UG 2026
- फोटो : AI
विस्तार
पेपर लीक होने के बाद रविवार को नीट परीक्षा दोबारा आयोजित हो रही है। इस बार सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए पहली बार सीआईएसएफ और सीआरपीएफ को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अर्ध सैनिक बल के जवान बैंक से प्रश्नपत्र केंद्रों तक लाएंगे और परीक्षा संपन्न करवाने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को प्रधान डाकघर तक पहुंचाएंगे। सभी केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी और सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी।
नीट परीक्षा के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। आगरा में सभी 20 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। 10-10 केंद्रों की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) और केंद्रीय अर्ध सैनिक बल (सीआरपीएफ) को दी गई है। जवान कड़ी सुरक्षा के बीच बैंक से प्रश्नपत्र लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचाएंगे। इसके बाद परीक्षा के दौरान वहीं तैनात रहेंगे।
परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को प्रधान डाकघर लेकर जाएंगे। वहां से कड़ी सुरक्षा में उत्तरपुस्तिकाओं को दिल्ली पहुंचाया जाएगा। केंद्रों पर सीसीरीवी की मदद से अधिकारी निगरानी रखेंगे। डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा ने बताया कि नीट परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर 7 या उससे अधिक सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। क्यूआरटी भी मौजूद रहेगी। पीआरवी क्षेत्र के केंद्रों के पास गश्त करेगी। सभी केंद्रों पर एसीपी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।