फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Footwear worth Rs 25 lakh seized without bills

Agra News: बिना बिल भेजे जा रहे 25 लाख के फुटवियर जब्त

Fri, 20 Mar 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Footwear worth Rs 25 lakh seized without bills
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रक में लड़ा जप्त किया गया माल। स्त्रोत विभाग
आगरा। स्टेट जीएसटी की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) की टीम ने बृहस्पतिवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की। बिना बिल ले जाए जा रहे माल को जब्त किया। पकड़े गए माल की कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन


विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि बिना किसी बिल के कर चोरी के इरादे से बड़ी संख्या में जूते व अन्य फुटवियर ट्रेनों के जरिये दूसरे शहरों में भेजे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 2 से सुबह जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस से ले जाने के लिए लादे जा रहे 65 नग फुटवियर पकड़े। इसी तरह प्लेटफॉर्म नंबर 1 से जाने वाली अवध एक्सप्रेस से ले जाए जा रहे फुटवियर के 9 नग जब्त किए। माल से संबंधित कोई प्रपत्र उपलब्ध नहीं पाए गए।
विज्ञापन


दिनभर चली पूछताछ के बाद अधिकारियों ने माल कब्जे में लेकर जीएसटी मुख्यालय में रखवा दिया। पूरी कार्रवाई एसआईबी के अपर आयुक्त ग्रेड 2 अंजनी कुमार अग्रवाल, संयुक्त आयुक्त चंद्रकांत रल्हन व संयुक्त आयुक्त बीडी शुक्ला के निर्देशन में पूरी हुई। जांच करने वाली टीम में सहायक आयुक्त सचल दल भीम, रेशु त्रिपाठी, अंजू एवं चित्राक्षी शामिल थे। बिना प्रपत्रों के पकड़े गए माल पर नियमानुसार अर्थदंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed