{"_id":"61a7cca592f8ed20eb38b167","slug":"football-in-st-john-s-and-basketball-in-anand-college-agra-news-agr516415147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट जोंस में फुटबाल और आनंद कॉलेज में होगी बास्केटबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट जोंस में फुटबाल और आनंद कॉलेज में होगी बास्केटबाल
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज तीन दिसंबर से होगा। सेंट जोंस कॉलेज में फुटबाल और आनंद कॉलेज में बास्केटबाल की प्रतियोगिता कराई जाएगी। दोनों ही प्रतियोगिताएं पुरुष वर्ग में होंगी।
विश्वविद्यालय की खेलकूद परिषद ने बुधवार शाम को दोनों प्रतियोगिताओं की तारीख और कार्यक्रम स्थल तय कर दिए हैं। इन प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी आठों जिलों के कॉलेजों की टीमों को प्रतिभाग करना है। कॉलेजों को टीम बनाने के लिए बस एक दिन का ही समय मिलेगा। वहीं कॉलेजों में अभी प्रवेश प्रक्रिया ही चल रही है।
विश्वविद्यालय के खेलकूद परिषद के सचिव डॉ. बीडी शुक्ला ने बताया कि ऑल इंडिया विश्वविद्यालयीय खेलकूद का कैलेंडर आठ दिन पहले ही जारी किया गया है। उसी के अनुरूप अंतर महाविद्यालीय प्रतियोगिताएं करानी पड़ रही हैं। इससे समय कम मिला। दो प्रतियोगिताओं के बाद बाकी के लिए कॉलेजों को कुछ समय मिल जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. बीडी शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालयीय खेलकूद में चालू शैक्षणिक सत्र में पांच खेलों को और शामिल किया गया है। इसमें तैराकी, ग्रैपलिंग, बॉडी बिल्डिंग, सॉफ्टबाल और स्क्वैश को शामिल है। अब इन खेलों में भी छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अब कुल 38 खेलकूद प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय की ओर से कराई जाएंगी।