फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food security team seized 1640 liters of mustard oil for selling in open

Agra News: खुले में खाद्य तेल बेचने वालों का आफत, खाद्य सुरक्षा टीम ने शुरू किया अभियान

Sat, 06 Aug 2022 01:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Aug 2022 01:10 PM IST
सार

खुले में खाद्य तेल बेचने वालों की अब खैर नहीं है। खाद्य सुरक्षा टीम ने इनके खिलाफ अभियान शुरू किया है। बीते दिन सोहल्ला में पहुंची  खाद्य सुरक्षा टीम ने खुले में बेचने पर 1640 लीटर सरसों का तेल जब्त किया।

विज्ञापन
Food security team seized 1640 liters of mustard oil for selling in open
कार्रवाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने अभियान चलाकर खुले में खाद्य तेल बेचने वालों पर सख्ती की है। शुक्रवार को सरसों के तेल के सात और रिफाइंड सोयाबीन का एक नमूना लिया गया है। कैंट क्षेत्र स्थित सोहल्ला में एक प्रोविजन स्टोर पर 1640 लीटर सरसों का तेल जब्त कर नोटिस दिया गया। 

विज्ञापन


जिला अभिहित अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि मिलावट की आशंका पर सोहल्ला स्थित राजेंद्र प्रोविजन स्टोर पर टीम गई। गोदाम में सरसों के तेल के दो ड्रम रखे मिले। लोगों को खुला तेल बेचा जा रहा था। री-पैकिंग का कोई लाइसेंस नहीं था। टीम ने 2.29 लाख रुपये कीमत का 1640 लीटर सरसों का तेल जब्त कर लिया और जांच के लिए दो नमूने लिए। इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठानों से सरसों के तेल के चार और रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का एक नमूना लिया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत गुप्ता, कृष्णमोहन यादव, सुरेंद्र गौड़ और निशिकांत सिंह रहे। 

विज्ञापन

री-पैकिंग लाइसेंस लेकर ही बिक्री

जिला अभिहित अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि एफएसडीए के नियमानुसार खुले में खाद्य तेल की बिक्री पाबंद है। इसमें तेल मिल या थोक में तेल लेकर विक्रेता को री-पैकिंग का लाइसेंस लेना होगा। पैकेट पर निर्माता कंपनी का नाम, कहां बना, एक्सपायर्ड डेट, बैच नंबर समेत अन्य जानकारी दर्ज होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed