फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food safety team took ghee samples

Agra News: खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए घी के नमूने

Sun, 13 Aug 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 13 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Food safety team took ghee samples
कासगंज। शहर में मिलावटी देसी घी बनाने की सूचना पर रविवार की रात एसओजी टीम ने कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। इस दौरान एसओजी की टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को बुलाकर घी का नमूना संकलित कराकर उसे जांच के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि घी मिलावटी है या सही। नगर के सोरों गेट इलाके में घी कारोबारी संजीव कुमार के देर शाम पुलिस ने क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में छापेमारी की। कारोबारी ने बताया कि घी मिलावटी नहीं है, इस दौरान सीओ ने एसडीएम पंकज कुमार को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद अधिकारियों में निर्णय लिया, कि तैयार घी के नमूने जांच के लिए भेजे जाए। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाया गया। टीम के अधिकारियों ने घी के नमूने संकलित किए। देर शाम पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा था। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मिलावटी घी की शिकायत पर एसओजी की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ छापा मारा था। खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए हैं। सैंपल के बाद उत्पाद की स्थिति स्पष्ट होगी इसके बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed