फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food Safety Raid in Agra During Festivals 873 Kg Adulterated Oil and Khoya Seized

UP: दूध में मक्खी-मच्छर...रिफाइंड और तेल में भी मिलावट, इन छह प्रतिष्ठानों की हालत देख चौंके एफएसडीए अधिकारी

Fri, 17 Oct 2025 12:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 12:31 PM IST
सार

दीपोत्सव से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी के तहत छह प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। 

विज्ञापन
Food Safety Raid in Agra During Festivals 873 Kg Adulterated Oil and Khoya Seized
मिलावटी पनीर आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में त्योहारों पर मिलावट की आशंका में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। बृहस्पतिवार को निरीक्षण में दूध में मक्खी-मच्छर मिले। अंगूरी पेठा और बर्फी में दुर्गंध आ रही थी। टीम ने बृहस्पतिवार को छह प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 873 किलो सरसों और रिफाइंड तेल सीज किया है। मिलावटी और नकली मिलने 670 किलो खोआ और दूध को नष्ट करा दिया। जांच के लिए 16 नमूने प्रयोगशाला भेजे।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने छह प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर घटिया और नकली खाद्य सामग्री पकड़ी। इसमें 873 किलो सामग्री को सीज कर दिया है। इसमें सरसों तेल, रिफाइंड तेल और बेसन है। 670 किलो खोआ, मिश्रित दूध और रंगीन बर्फी, अंगूरी पेठा पकड़ा। शुरुआती जांच में ये नकली और मिलावटी प्रतीत हो रहा था। इसको नष्ट करा दिया है। इनकी कीमत 1.88 लाख रुपये है। दूध के ड्रम में मक्खी-मच्छर पड़े थे। अंगूरी पेठा और बर्फी खाने योग्य नहीं थी, इनमें दुर्गंध आ रही थी। प्रतिष्ठानों पर भी गंदगी थी। इसके अलावा खोआ, पनीर, दूध, सरसों का तेल, रिफाइंड, रंगीन पेठा समेत विभिन्न सामग्री के 16 नमूने लैब में जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट में फेल आने पर विधिक कार्रवाई होगी। साथ ही लोग मिलावटी सामान की 18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन



इन प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई
1 - नवीन गल्ला मंडी यमुनापार स्थित गंगा इंडस्ट्रीज से सरसों का तेल और रिफाइंड तेल मिलावटी प्रतीत हुआ। इस पर 23 हजार रुपये का 148 किलो तेल और 26 हजार रुपये का 200 किलो रिफाइंड सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 - देवरी रोड स्थित मनीष सिंह प्रतिष्ठान पर टीम की जांच में 400 किलो सरसों का तेल मिला। ये मिलावटी प्रतीत होने पर सीज कर दिया है। इसकी कीमत 64 हजार रुपये है।
3 - जटपुरा में हरनाम सिंह के प्रतिष्ठान से मिलावटी 125 किलो खोआ को नष्ट कराया है। इसकी कीमत 23 हजार रुपये है। 31 हजार रुपये का 500 लीटर मिश्रित दूध नष्ट कराया है।
4 - टीम ने मोना कैटरिंग सर्विस हसनपुरा, लोहामंडी में जांच की। यहां बेसन मिलावटी प्रतीत हो रहा था। टीम ने 125 किलो बेसन को सीज कर दिया है। इसकी कीमत 15 हजार रुपये है।
5 - जगदीशपुरा पुलिया स्थित रामू पेठे वाले के यहां रंगीन बर्फी मिली। इसमें दुर्गंध आ रही थी, ये खाने योग्य नहीं थी। ऐसे में 4 हजार रुपये की 20 किलो बर्फी को नष्ट करा दिया है।

6 - विनय गुप्ता के प्रतिष्ठान की जांच में अंगूरी पेठा खराब मिला। दुकान पर 25 किलो अंगूरी पेठा था, इसमें भी दुर्गंध आ रही थी। इसे नष्ट करा दिया है। इसकी कीमत 2500 रुपये है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed