{"_id":"66cd887bfcf91a5bae0ee1bc","slug":"food-poisoning-caused-by-buckwheat-flour-half-a-dozen-families-fall-ill-in-runkata-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कुट्टू के आटे से हुई फूड प्वॉइजनिंग, रुनकता में आधा दर्जन परिवार बीमार; घर-घर बिछी चारपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कुट्टू के आटे से हुई फूड प्वॉइजनिंग, रुनकता में आधा दर्जन परिवार बीमार; घर-घर बिछी चारपाई
Tue, 27 Aug 2024 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:34 PM IST
सार
जन्माष्टमी पर कुट्टू के आटे की वजह से आधा दर्जन परिवार के लोगों की हालत खराब हो गई। किसी को उल्टी-दस्त, तो किसी का सिर चकराने लगा। गांव में चिकित्सा सुविधा न होने की वजह से लोग झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
कुट्टू के आटे से हुई फूड पॉयजनिंग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के रुनकता में जन्माष्टमी पर खराब कुट्टू के आटे से बने पकोड़े खाने से आधा दर्जन से अधिक परिवार के लोग फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए। इनका इलाज झोलाछाप द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी।
रूनकता के गांव ब्राह्मण का नगला के बजरिया में कुट्टू का आटा खाने से आधा दर्जन से ज्यादा परिवार के लोग बीमार हो गए। जन्माष्टमी के मौके पर सभी परिवार के लोगों ने सोमवार की शाम को आटे के पकोड़े खाए और रात में बीमार होने लगे। गांव में चिकित्सा सुविधा न होने की वजह से सुबह के समय झोलाछाप डॉक्टरों से ही इलाज मिलना संभव हो सका। उसी का नतीजा है कि दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती कराई गई हैं। यह आटा एक ही दुकान से सभी गांव वालों ने खरीदा था।