{"_id":"5f0f3bd68ebc3e63dc765169","slug":"food-phosioning-mainpuri-news-agr450574167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक परिवार के पांच लोग हुए फूड प्वाइनिंग का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक परिवार के पांच लोग हुए फूड प्वाइनिंग का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसमरा (मैनपुरी)। थाना बेवर क्षेत्र के गांव अहिमलपुर का रहने वाला एक परिवार मंगलवार की रात फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। हालत बिगड़ने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव अहिमलपुर निवासी कृष्णमुरारी पांडेय के घर मंगलवार की रात बेसन और लौकी (कोफ्ता) की सब्जी बनी थी। कृष्ण मुरारी के साथ ही परिवार के 65 वर्षीय श्याम मुरारी, 55 वर्षीय सर्वेश, 18 वर्षीय अंकुश, 35 वर्षीय प्रीती खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 12 बजे अचानक सभी के पेट में तेज दर्द होने लगा। सभी को चक्कर भी आ रहे थे। घरेलू उपचार किया गया लेकिन हालत सुधरने की बजाय और बिगड़ने लगी। इसके बाद पांच लोगों को सीएचसी किशनी में भर्ती कराया गया। वहां कृष्ण मुरारी ने बताया कि परिवार में सात लोग हैं लेकिन उन पांच लोगों ने ही खाना खाया था। सीएचसी प्रभारी डाक्टर प्रदीप गुप्ता ने बताया कि हालत में सुधार होने के बाद सभी को घर भेज दिया गया है। वह लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे।