फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food department team got one quintal of contaminated sweets destroyed

Agra News: खाद्य विभाग की टीम ने एक कुंतल दूषित मिठाई कराई नष्ट

Wed, 09 Aug 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Food department team got one quintal of contaminated sweets destroyed
मैनपुरी। जनपद में आई खाद्य सचल प्रयोगशाला टीम द्वारा ईशन नदी चौराहा स्थित विभिन्न दुकानों से नमूनों की जांच की गई। जांच के दौरान एक दुकान पर फंफूद लगी लगभग कुंतल मिठाई मिली। करीब 20 हजार कीमत की मिठाई नष्ट कराई गई। इसके साथ ही दुकान से बर्फी का नमूना जांच के लिए भेजा गया। दुकान संचालक के विरुद्ध जांच में सहयोग न करने पर कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

टीम ने नीरज कुमार यादव की दुकान पर अपमिश्रित पाए जाने पर रंगीन बर्फी का नमूना संग्रहित किया। गोदाम में संग्रहित की गई लगभग 1 कुंतल फफूंद लगी दूषित मिठाई व पेठा जो कि अस्वच्छ रूप से भंडारित की गई थी कीमत लगभग 20000/नष्ट कराई गई। विक्रेता द्वारा अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का भंडारण किया जा रहा था जिसके लिए उसके विरुद्ध कार्रवाई का निर्णय लिया। विक्रेता को निर्देशित किया गया की दुकान व कार्यशाला की मानकों के अनुरूप सफाई करने के उपरांत ही खाद्य पदार्थों का विक्रय करें।
विज्ञापन


विक्रेता नीरज यादव और उसके पिता द्वारा जांच का विरोध किया गया। इस पर टीम ने सुरक्षा बल की टीम बुला ली। सुरक्षा बल के आ जाने के उपरांत कार्रवाई पूर्ण की गई। टीम द्वारा सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। मिठाइयों को काउंटर पर खुली अवस्था में न रखने के सख्त निर्देश दिए गए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनोज कुमार,राजीव कुमार व प्रदीप कुमार तथा सुरक्षा बल के सिपाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed