फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food Department seizes 59 kg of ghee over suspicion of adulteration

नवरात्र पर सक्रिय मिलावटखोर: खाद्य विभाग ने जब्त किया 59 किलो घी,  कुट्टू-सिंघाड़े के आटे के लिए नमूने

Sun, 11 Oct 2026 11:51 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 11 Oct 2026 11:51 AM IST
सार

नवरात्र पर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में खाद्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से मिलावट की आशंका पर 59 किलो घी जब्त किया गया। 

विज्ञापन
Food Department seizes 59 kg of ghee over suspicion of adulteration
जांच के लिए सैंपल लेती खाद्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में खाद्य विभाग ने नवरात्र पर मिलावटी-नकली सामग्री पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके लिए छह टीमें भी बनाई हैं। अभियान के दूसरे दिन मिलावट की आशंका पर 59 किलो घी जब्त किया है। कुट्टू-सिंघाड़े के आटे समेत विभिन्न सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कमला नगर स्थित ओम सुमन्या डेयरी पर जांच की। यहां पर ड्रम मिलावट प्रतीत होने पर 59 किलो घी को सील कर दिया है। इसकी कीमत 38350 रुपये है। इसके अलावा दिल्ली गेट स्थित डी-मार्ट में पंसारी ब्रांड के कुट्टू-सिंघाड़े के आटे, धर्मा डेयरी रुनकता से घी, मिल्कम फूड्स बाह रोड से घी, ब्लिंक्टस मॅमर्स प्राइवेट लिमिटेड न्यू आगरा से कुट्टू-सिंघाड़े के आटे का नमूना लिया। नाई की मंडी स्थित ऋषभ जैन के प्रतिष्ठान से काजू-किशमिश का नमूना लिया। इरादत नगर स्थित पूजा डेयरी में गंदगी मिलने पर सुधार के लिए नोटिस दिया है। यहां से घी-पनीर का नमूना भी लिया है।
विज्ञापन


नमी और खुले कुट्टू के आटे से बचें, निकले थे कीड़े
व्रत में कुट्टू-सिंघाड़े आटे में नमी पकड़ते ही कीड़े पड़ जाते हैं। इसके चलते दो साल पहले मथुरा और आगरा में कई लोग बीमार भी पड़ गए थे। बीते दिनों 44 नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली। इसमें कुट्टू के 14 नमूनों में से में तीन में कीड़े पाए गए थे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि खुले आटे में नमी होने और पुराना होने पर कीड़े पड़ने का खतरा अधिक है। ऐसे में पैकेट बंद ही खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलावटी-नकली सामग्री की शिकायत का टोल फ्री नंबर:18001805533



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed