फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food department seized 50 kg colored waste

Agra News: खाद्य विभाग ने 50 किलो रंगीन कचरी की सीज

Sat, 04 Mar 2023 09:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Mar 2023 09:52 AM IST
विज्ञापन
Food department seized 50 kg colored waste
कासगंज। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने होली पर्व के मद्देनजर जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में छापामारी की। इस दौरान खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की दुकान पर छापे मारने के दौरान टीम ने 50 किलो रंगीन कचरी को सीज किया। साथ ही 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर जांच को भेजे। टीम ने गंजडुंडवारा क्षेत्र में मुकेश की दुकान से खोया, रेलवे क्रासिंग से रामनिवास की दुकान से सरसों के तेल, सहावर रोड पर उमेश की दुकान से दूध, ढोलना में भोला की दुकान से खोया, व खुला रिफाइंड एवं नगला पट्टी में वितेंद्र की दुकान से रंगीन कचरी का नमूना लिया। दुकान पर मौजूद 50 किलो रंगीन कचरी को फिकवा दिया गया।
विज्ञापन

शहर के दुर्गा नगर में आकाश की दुकान से नमकीन, अतरौली रोड पर ग्याप्रसाद की दुकान से वर्फी, सिढ़पुरा में पटियाली रोड से जीतू की दुकान से वर्फी, पटियाली में जयपाल की दुकान से रंगीन कचरी का नमूना लिया। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। सहायक आयुक्त नादिर अली ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि नमूने फेल निकलते हैं तो दाषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर, विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed