फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food department crackdown on adulterants, samples filled from many shops

Agra News: मिलावटखोरों पर चला खाद्य विभाग का डंडा, कई दुकानों से नमूने भरे

Sat, 11 Oct 2025 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Food department crackdown on adulterants, samples filled from many shops
खाद्य विभाग का छापा
मैनुपरी। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट तेज हो गई है। इसे रोकने के लिए खाद्य विभाग की ओर से लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देश पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए कार्रवाई की गई। शहर की एक दुकान पर 45 लीटर सरसों का तेल सीज किया। वहीं दूध, पनीर, तेल, बेसन और छुआरा के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने टीम के साथ शहर के भांवत रोड स्थित सूर्या पनीर भंडार का निरीक्षण किया। यहां से टीम ने एक पनीर और एक मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया। यहां पर पनीर भंडार का संचालन बिना लाइसेंस के करने पर दुकानदार को नोटिस जारी किया गया। टीम ने भांवत स्थित सतीश चंद्र किराना स्टोर का निरीक्षण किया। यहां से सरसों के तेल का नमूना लिया और मिलावट के शक में 45 लीटर सरसों का तेल सीज किया। वहीं 180 पैकेट एक्सपायरी डेट की नमकीन कीमत नष्ट करवाई।
विज्ञापन

टीम ने पंकज किराना स्टोर का निरीक्षण किया। यहां से बेसन का नमूना लिया। टीम ने भांवत पुल स्थित प्रेमपाल किराना स्टोर से छुआरा का नमूना संग्रहित किया। कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनोज कुमार, इंद्रजीत सिंह, प्रदीप कुमार, बृजेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने कहा कि त्योहार पर मिलावट की जानकारी लोग अपने घरों पर भी कर सकते हैं। साथ ही मिलावटखोरों की टाेल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दूध में मिलावट की पहचान
थोड़ा दूध उबालें और उसे ठंडा करें। उसमें 2-3 बूंद आयोडीन घोल मिलाएं। शुद्ध दूध का रंग नहीं बदलता या हल्का पीलापन नहीं आता। स्टार्च मिलावटी दूध आयोडीन के साथ क्रिया के कारण नीला हो जाता है।

---

दूषित छेना की पहचान

दूषित छेना की पहचान उसकी खराब गंध, चिपचिपी या गीली बनावट और रंग में बदलाव से कर सकते हैं। दूषित छेना में अजीब सी खट्टी या दुर्गंध हो सकती है्र। छूने पर वह अधिक चिपचिपा और गीला लग सकता है और उसका रंग भी हल्का पीला या हरापन लिए हुए हो सकता है। इसके अलावा, यदि इसे हिलाने पर इसमें से झाग निकले, तो इसमें डिटर्जेंट या अन्य अशुद्धियां हो सकती हैं।


---

दूषित खोआ ऐसे पहचानें
दूषित खोआ की पहचान आप उसे छूकर, सूंघकर, चखकर और कुछ आसान टेस्ट करके कर सकते हैं। असली खोआ चिकना, दानेदार और खुशबूदार होता है, जबकि मिलावटी खोआ चिपचिपा, बेस्वाद और खराब गंध वाला हो सकता है। स्टार्च जैसे मिलावटी पदार्थों की जांच के लिए आयोडीन टेस्ट करें, जिसमें मिलावटी खोआ नीले रंग का हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed