{"_id":"699389752cb8f2dee20c0f36","slug":"follow-this-strategy-in-hindi-the-result-will-be-better-agra-news-c-364-1-ag11018-125282-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हिंदी में अपनाएं यह रणनीति, बेहतर होगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हिंदी में अपनाएं यह रणनीति, बेहतर होगा परिणाम
Tue, 17 Feb 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
संशोधित खबर
फोटो उपलब्ध है
यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी में सबसे अधिक अंक साहित्य खंड (गद्य व पद्य) से पूछे जाते हैं। विद्यार्थियों को इसी भाग पर विशेष फोकस करना चाहिए। पाठ्यक्रम में गद्यांश व पद्यांश की संदर्भ सहित व्याख्या, काव्य सौंदर्य (रस, छंद, अलंकार), कवि-लेखकों के जीवन परिचय और प्रमुख रचनाएं शामिल हैं।
लेखन खंड में निबंध, पत्र-प्रार्थनापत्र, व्याकरण (संधि, समास, प्रत्यय आदि) से प्रश्न आते हैं। एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम को गहराई से समझें, महत्वपूर्ण अंशों को रेखांकित कर तैयारी करें और काव्य सौंदर्य अवश्य लिखें। पिछले 3-4 वर्षों के प्रश्नपत्र व मॉडल पेपर हलकर परीक्षा पैटर्न समझें। उत्तर बुलेट पॉइंट्स में लिखें और नियमित लेखन से वर्तनी की त्रुटियां कम कर बेहतर अंक प्राप्त करें। तैयारियों में सबसे अधिक जोर साहित्य खंड (गद्यांश-पद्यांश व्याख्या एवं काव्य सौंदर्य), लेखन और व्याकरण भागों पर डालें। यही भाग लिखित परीक्षा के बड़े हिस्से को तैयार करते हैं और अच्छे अंक दिलाते हैं।
- संदीप परिहार, हिंदी शिक्षक, एमडी जैन इंटर काॅलेज, आगरा